बिहार

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज

फुलवारी शरीफ, अजित। राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज अदा की गई. ईद की नमाज अदा करने के समय भारी सुरक्षा व्यवस्था की इंतजाम किए गए थे. फुलवारी शरीफ के खानकाह मुजीबिया नया टोला जमा मस्जिद चौराहा मस्जिद शाही संगी मस्जिद हारून नगर समेत तमाम मुस्लिम इलाकों में मस्जिदों में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई. नमाजियों ने खुद की बारगाह में हाथ फैला कर अमन चैन खुशहाली की दुआ मांगी. ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की.

Advertisements
Ad 1

पटना के सिटी एसपी अभिनव धीमान एडिशनल एसपी विक्रम सेहाग प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार अंचल अधिकारी सुनील कुमार थाना अध्यक्ष दलबल के साथ ईद की नमाज अदा करने के जगह पर गश्त करते रहे. फुलवारी शरीफ में नया टोला जामा मस्जिद में सबसे ज्यादा संख्या में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की. इस दौरान एम्स रोड में फुलवारी शरीफ शहीद भगत सिंह चौक पर बैरिकेडिंग कर आवागमन को नमाज के वक्त रोक दिया गया और आने जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी हुई.

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: