बिहार

सोनापुर दुर्गा मंदिर स्थित विद्युत पोल जर्जर!

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया के बथनाहा ओपी अन्तर्गत सोनापुर बाजार स्थित वार्ड संख्या 08, दुर्गा मंदिर से सटे पुराना विद्युत पोल जर्जर होकर काफी झुक गया हैं। जो कभी भी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे सकता है। स्थानीय लोगों को हमेशा खतरा बना रहता है की किसी भी समय पोल गिरकर बड़ी घटना घट सकता है।लोगों ने कहा विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।

Advertisements
Ad 1

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि विद्युत पोल करीब एक बर्ष से क्षतिग्रस्त होकर पूरी तरह मेन रोड की तरफ झुक गया है। और लोगों को हमेशा यह भय बना रहता है कि पोल गिरे तो सामने से गुजर रही 11000 बोल्ट कि लाईन की चपेट में आ जायेगी और कोई तार की जद में आया तो बड़ी अनहोनी हो सकती है। बावजूद इसके अवगत कराने के बाद भी पोल को ठीक नहीं कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी अनदेखी कर रहे हैं। बाजार के लोगों ने विभागीय अधिकारियों से विद्युत पोल को ठीक कराने या हटाने की मांग की है। इस संदर्भ में विद्युत विभाग के जेई मनीष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है हम जांच करते हैं।

Related posts

ट्रांसपोर्ट नगर में नए बायपास यातायात थाना भवन का उद्घाटन, ट्रैफिक व्यवस्था होगी और सुदृढ़

ढीबड़ा गांव में महिला के घर घुसकर मारपीट, छेड़खानी का आरोप; सीसीटीवी फुटेज सामने, कार्रवाई की मांग

न्यायालय आदेश की अनदेखी का आरोप, शिवाजी ग्रीन्स अपार्टमेंट विवाद में ब्रोकर दंपती समेत तीन जांच के घेरे में…

error: