बिहार

गौरीचक में देसी महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार, लग्जरी कार में होती थी तस्करी

पटना, अजित। सोशल मीडिया पर हथियार और कारतूस की तस्वीर वायरल होने के बाद गौरीचक थाना पुलिस उस युवक को पकड़ने के लिए काज़ी बिगहा जा रही थी. रास्ते में एक पल्सर सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि यह युवक शराब तस्करों के लिए लाइनर का काम कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने इलाके में सघन कार्रवाई की. थोड़ी देर बाद एक हुंडई आई-10 वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन चालक पुलिस को देखकर सड़क किनारे वाहन छोड़कर फरार हो गया.वाहन की तलाशी लेने पर आठ प्लास्टिक बोरे में रखी कुल 320 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद हुई।

Advertisements
Ad 1

इस कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और बाइक व चार चक्का वाहन को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुन्ना कुमार, पिता राजेश्वर प्रसाद, निवासी आच्छेचक थाना परसा बाजार जिला पटना और रवि कुमार, पिता सुरेश प्रसाद, निवासी बदरोई थाना लहसुना जिला पटना के रूप में की गई। गौरीचक थाना अध्यक्ष सह परीक्षयमान डीएसपी विनय कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए तुरंत कार्रवाई की. युवाओं की तत्पर पकड़ और इलाके में घेराबंदी के चलते शराब तस्करी का खुलासा किया जा सका। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं और हथियार दिखाने वालों में खलबली मच गई है।

Related posts

हिन्दी, संस्कृत, उर्दू एवं मैथिली विभागाध्यक्षों द्वारा स्वरचित काव्य पाठ तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

एम्स पटना में विश्व कैंसर दिवस 2026 पर सीएमई एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

एम्स पटना की चिकित्सक को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, डॉ. वीणा कुमारी सिंह एम्स गोरखपुर की इंस्टीट्यूट व गवर्निंग बॉडी की सदस्य नामित

error: