बिहार

अलावलपुर में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से 25 बीघा की गेहूं की फसल राख

फुलवारी शरीफ, (न्यूज क्राइम 24) पटना के अलावलपुर गांव में शनिवार के दोपहर खेतों के पास लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने आग का कहर बरपा दिया.पछुआ हवा के तेज झोंको के चलते देखते ही देखते कई बिगहे में गेहूं की फसल जलने लगी. गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोग अपने स्तर से पाइप के पानी से आग बुझाने का असफल प्रयास करते रहे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. वहीं लोगों ने गौरीचक थाना की पुलिस को सूचना दी. मौके पर दमकल की गाड़ियों को भेजा गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तब तक 20 से 25 बीघा गेहूं का फसल जलकर राख हो चुका था.

जिन किसानों के खेतों में आग लगी है उनके घर मातम का माहौल हो गया. गांव के लोगों ने बताया कि बड़ी ही मेहनत और कर्ज लेकर फसल उगाया गया था लेकिन आज ने सब कुछ स्वाहा कर दिया.अलावलपुर के रहने वाले श्री राम गिरि ने बताया कि उनकी पांच बीघा से अधिक खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आग में जलकर खाक हो गया.उन्होंने बताया कि उनके गांव के शिवनाथ, मंजीत सिंह सीयातन अनिरुद्ध त्यागी जी समेत कई लोगों का खेत जला है.उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से ही आग लगी है.

Advertisements
Ad 1

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि अलावलपुर गांव में गेहूं की खेत में आग लग गई है. सूचना मिलते ही अग्नि दस्ते की गाड़ी को मौके पर भेजा गया. आग लगने के नुकसान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थानीय थाना में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. कितने किसानों का कितने फसल का नुकसान हुआ है इसका आंकड़ा भी निकाला जा रहा है.फसल बीमा योजना के तहत नुकसान का क्षतिपूर्ति फसल मुआवजा भी दिया जा सकता है. इसके लिए किसानों को नियमानुसार आवेदन करना होगा.

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: