शशिशेखर रस्तोगी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पंचमंदिर में हुआ सुंदरकांड का सामूहिक पाठ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार नगर के सुप्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी एवं वरीय समाजसेवी शशिशेखर रस्तोगी जी के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए स्थानीय मंगल तालाब दीरा मुहल्ला स्थित पंचमंदिर में सुंदरकांड का सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य पुजारी पं० भूपाल मिश्र की अगुवाई में पं० सुरेश पांडेय&comma;पं० धीरेंद्र पांडेय&comma; पं० जयप्रकाश मिश्र एवं पं० मनोज कुमार मिश्र ने सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया। लगभग 3 घंटे तक चले पाठ में श्री रस्तोगी के आरोग्य की प्रार्थना की गई। विदित हो कि श्री रस्तोगी विगत 10- 11 दिनों से मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित हैं तथा नगर के प्रतिष्ठित मेदांता अस्पताल में उनका ईलाज़ चल रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए दीरा व्यायामशाला एवं पंचमंदिर न्यास के महासचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि श्री रस्तोगी दीरा व्यायामशाला एवं पंचमंदिर न्यास के सम्मानित मुख्य संरक्षक होने के साथ ही नगर के अनेकानेक संगठनों में बतौर पदाधिकारी एवं संरक्षक सर्वदा सहयोग-संरक्षण देते रहे हैं। उनके बीमार होने से नगर का सुधी समाज अत्यंत दुखी है। साथ ही&comma;नगर समाज यह कामना करता है कि वह यथाशीघ्र स्वस्थ हों ताकि भविष्य में भी उनकी उदारता एवं सहयोगशीलता का लाभ समाज को मिलता रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्य पुजारी पं०भूपाल मिश्र ने बताया कि सुंदरकांड का पाठ बीमारियों से मुक्ति दिलाकर आरोग्य प्रदान करता है। यह अत्यंत मंगलकारी है तथा जीवन में सकारात्मक लाता है।उन्होंने आगे बतलाया की सुंदरकांड मूलत&colon; महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण का एक भाग है जो तदंतर गोस्वामी तुलसीदास कृत श्री रामचरितमानस तथा अन्य भाषाओं के रामायण में भी शामिल है। इसमें हनुमान जी के लंका प्रस्थान&comma; लंका दहन और वहां से वापसी तक के घटनाक्रम आते हैं। सुंदरकांड में तीन श्लोक&comma;साठ दोहे तथा पांच सौ छब्बीस चौपाइयां हैं। इसका पाठ सुफल देनेवाला तथा श्रवण पुण्यदायिनी है। इस अवसर पर पंचमंदिर न्यास के अध्यक्ष रामजी प्रसाद&comma;उपाध्यक्ष रामजी यादव&comma; कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव&comma; संगठन सचिव ललन कुमार&comma;वरीय न्यासी रघुनाथ प्रसाद&comma; लक्ष्मण राय&comma;दीप कमल&comma; न्यासी गीता पांडेय&comma; शोभा देवी आदि के अतिरिक्त स्थानीय श्रद्धालु नर-नारी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई