रेल पेंशनरों को साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>पूर्व मध्य रेल मजदूर कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष मोहम्मद जफर हसन ने रेल पेंशनरों को साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की अपील की है&period; उन्होंने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि इन दिनों कई पेंशनरों को फोन कर खुद को अधिकारी बताकर ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी मांगी जा रही है&period; ओटीपी बताने की गलती होते ही साइबर अपराधी उनके बैंक खातों से पैसे निकाल ले रहे हैं। मोहम्मद जफर हसन ने कहा कि इस तरह की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं और कई पेंशनर इसके शिकार भी बन चुके हैं&period; उन्होंने सभी पेंशनर भाइयों और बहनों से अपील की कि किसी भी अनजान फोन कॉल&comma; मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और किसी भी हालत में अपना ओटीपी&comma; बैंक विवरण या निजी जानकारी साझा न करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने सरकार और प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि आखिर पेंशनरों के रिटायरमेंट से जुड़े गोपनीय दस्तावेज जैसे पीपीओ नंबर या अन्य आधिकारिक जानकारी साइबर अपराधियों तक कैसे पहुंच रही है&period; इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए&period; उन्होंने आशंका जताई कि कहीं न कहीं विभाग के भीतर से ही गोपनीय जानकारी लीक हो रही है&comma; जिसकी जांच जरूरी है। जफर हसन ने रेल प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से मांग की कि इस मामले की जल्द से जल्द जांच कर पेंशनरों की जानकारी लीक करने वाले लोगों को चिन्हित किया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए&period; उन्होंने कहा कि ऐसा होने से भविष्य में किसी भी रेल पेंशनर को साइबर अपराध का शिकार बनने से बचाया जा सकेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

232वीं रैंक के साथ प्रिया कुमारी ने यूपीएससी में रचा इतिहास

तीन दिवसीय जिला वार्षिक ज्ञान यज्ञ सह कबीर लीला का मानिकपुर में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, “एक पौधा-बेटी के नाम”