होली में रंग लगाने को लेकर मुसहरी में मारपीट, छेड़खानी के विरोध पर बवाल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। पटना जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र स्थित धनकी मुसहरी में होली के दौरान रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई&period; घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मिली जानकारी के अनुसार धारायचक इलाके का एक युवक मुसहरी में कुछ लोगों के साथ शराब पी रहा था&period; इसी दौरान वह वहां की एक महिला के साथ जबरन रंग लगाने लगा और छेड़खानी करने लगा&period; महिला और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया&period; पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जानीपुर थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मारपीट और छेड़खानी के मामले में संजय मांझी और सोनू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है&period; उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

6वीं बिहार स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आगाज

सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, चेवाड़ा जाम से मुक्ति समेत 5 बड़े निर्देश

अधिक मास के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति ने की गौ सेवा