फुलवारी में विक्रम विधायक सिद्धार्थ शर्मा का पूर्व वाहन चालक की गोली मारकर हत्या!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव में मंगलवार की सुबह करीब सात बजे 30 वर्षीय दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी&period; आरोप है कि उसके चाचा ललन शर्मा ने घर से पिस्टल निकालकर दीपक पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चला दीं&period; गोली लगने से दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी&period; वारदात के बाद आरोपित ललन शर्मा पिस्टल लेकर फरार हो गया&period; घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी&period; मृतक विक्रम के विधायक सिद्धार्थ शर्मा का पूर्व में वाहन चालक भी रह चुका है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक की पहचान बभनपुरा निवासी विंध्याचल शर्मा के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है&period; घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी&period; परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया&period; मृतक की पत्नी कविता देवी घटनास्थल पर ही विलाप करती रही&period; आसपास के लोग भी मौके पर जुट गये।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारी शरीफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नारायण उपाध्याय और थानाध्यक्ष गुलाम मोहम्मद शाहबाज आलम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे&period; पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की&period; एफएसएल की टीम को बुलाकर मौके से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाये गये&period; जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुबह करीब 9&colon;50 बजे एम्स पटना भेज दिया-<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>आरोपित की पत्नी ने पुलिस को बतायी अवैध संबंध की बात-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हत्या की वजह को लेकर पुलिस के सामने दो अलग-अलग पहलू सामने आये हैं&period; शुरुआती जानकारी में जमीन विवाद को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद की बात कही गयी थी&period; वहीं&comma; अब आरोपित ललन शर्मा की पत्नी ने पुलिस को दिये बयान में अपने पति और मृतक की पत्नी कविता देवी के बीच कथित अवैध संबंध होने की बात कही है&period; आरोपित की पत्नी के अनुसार&comma; उसके पति ललन शर्मा और दीपक की पत्नी कविता देवी के बीच संबंध था&comma; जिसका दीपक लगातार विरोध करता था&period; इसी बात को लेकर दीपक और ललन शर्मा के बीच विवाद होने की बात बतायी गयी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; इस बयान की भी जांच की जा रही है&period; पुलिस फिलहाल आरोपित की पत्नी के बयान को जांच का एक अहम बिंदु मानकर चल रही है&comma; लेकिन कथित संबंध और हत्या के बीच सीधे संबंध की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह भी इसी मुद्दे को लेकर घर में कहासुनी और विवाद हुआ था&period; आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद ललन शर्मा अपने घर से पिस्टल लेकर आया और दीपक पर पांच गोलियां चला दीं&period; इसके बाद वह हथियार के साथ मौके से फरार हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सीसीटीवी फुटेज से खुल सकते हैं कई राज-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है&period; बताया जा रहा है कि वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है&period; पुलिस फुटेज के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है&period; साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों&comma; गोलीबारी और इस्तेमाल किये गये हथियार के संबंध में भी जांच की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>आरोपित की पत्नी और बेटी से पूछताछ-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने आरोपित ललन शर्मा की पत्नी और बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है&period; दोनों को फुलवारी शरीफ थाना लाया गया&comma; जहां उनसे घटना से पहले और बाद की परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली जा रही है&period; पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात के बाद ललन शर्मा किस रास्ते से फरार हुआ और उसे किसने मदद की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दोनों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही पुलिस-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; आरोपित ललन शर्मा के पूर्व में फ्रॉड के मामले में जेल जाने की जानकारी सामने आयी है&period; वहीं मृतक दीपक कुमार भी पूर्व में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका था&period; बताया जा रहा है कि वह करीब चार-पांच साल जेल में रहने के बाद बाहर आया था&period; पुलिस दोनों के पुराने आपराधिक मामलों और उनके बीच रहे विवादों की भी जानकारी जुटा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जमीन विवाद या कथित संबंध&comma; जांच के बाद स्पष्ट होगी वजह-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फिलहाल पुलिस के सामने हत्या की वजह के दो प्रमुख पहलू हैं&period; एक ओर जमीन विवाद की बात सामने आयी है&comma; वहीं दूसरी ओर आरोपित की पत्नी के बयान से मृतक की पत्नी और आरोपित के बीच कथित संबंध का मामला सामने आया है&period; पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है&period; एफएसएल रिपोर्ट&comma; सीसीटीवी फुटेज&comma; परिजनों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है&period; घटना के बाद बभनपुरा गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस की निगरानी जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

महिला की हत्या का खुलासा : जमीन के सौदे की रंजिश में पत्नी को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार!

साइबर क्राइम थाने का उदघाटन : सुश्री अंकिता शर्मा

अनैतिक संबंध के विरोध में रिश्तों का कत्ल