तीन दिवसीय जिला वार्षिक ज्ञान यज्ञ सह कबीर लीला का मानिकपुर में आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में तीन दिवसीय जिला वार्षिक ज्ञान यज्ञ सह कबीर लीला प्रारंभ हुआ। जिसमें समस्तीपुर रोसड़ा से आये सुरेश साहेब ने कहा कि वास्तव में असली सत्संग तब होता है जब हम उस पर अमल कर रहे हों और उसे अंगीकार कर रहे हों। जैसे एक प्यासा पानी के लिए तड़प रहा है और उसे पानी पिलाया जाए किंतु एक है जिसे बिना प्यास के ही पानी पिलाया जाए। संसार में किसी को धोखा नहीं देना चाहिए। यह सत्संग में प्रवेश के लिए पहली योग्यता है। अगर आप किसी से धोखा करो तो अंत देख लेना&comma; किंतु अगर आप धोखा नहीं कर सकते तो जिसने ऐसा किया है&comma; जाकर उनके घर देख लेना।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सत्संग में कल्याण तभी हो सकता है जब श्रोता सारी चिंताओं को बाहर छोड़कर अपना सारा ध्यान तथा सारी वृत्ति उन वचनों को सुनने में जोड़ दे। किसी और चर्चा में न पड़े&comma; केवल हरि चर्चा करे। वाक्य वाणी से तो क्या पश्यन्ति वाणी से भी कोई और विचार न आए।ऐसे ही अच्छी बातों के लिए भी संत कहते हैं कि ना मानो तो करके देख लो और यह भी कहते हैं कि श्री मान गुरु की कहानी&comma; देख ले मनवा अपनी नयनी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर नेपाल के सिरहा से पहुंचे उमा साहब ने भी सत्संग प्रेमियों को संबोधित किया तथा कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि आप अपनी स्थिति को समझकर विजय प्राप्त कर लो। दृढ़ भरोसा रखकर हरि का नाम जपो। हरि कोई शरीर का नाम नहीं है&comma; हरि का मतलब है जो सबमें हरा रहने वाला है। सबमें एक समान समाया हुआ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं इस मौके पर आए हरिश्चंद्र साहेब&comma; दीपनारायण साहेब&comma; मंच संचालक बीसो साहब&comma; महेंद्र साहेब आदि संत महात्माओं ने भी प्रवचन दिए। सत्संग से आसपास के क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है। इस सत्संग कार्यक्रम को सुनने के लिए बड़ी संख्या में दूर दराज से ग्रामीण आए हैं जबकि नेपाल में चुनाव के बाद आज नेपाल से भी श्रद्धालु जुटने लगे हैं वही तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन शनिवार सुबह को किया जाएगा । इस मौके पर ग्रामीण युवाओं के द्वारा भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रेल पेंशनरों को साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील

232वीं रैंक के साथ प्रिया कुमारी ने यूपीएससी में रचा इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, “एक पौधा-बेटी के नाम”