नये भवन में थाना शिफ्ट, कर्पूरी ठाकुर अतिथिशाला अब भी पुलिस के कब्जे में

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> गौरीचक थाना का नया भवन बनकर तैयार हो गया है और थाना का संचालन भी नये भवन से शुरू हो गया है&period; इसके बावजूद पटना-गया रोड स्थित गौरीचक बाजार में बने जननायक कर्पूरी ठाकुर अतिथिशाला को अब तक पूरी तरह खाली नहीं किए जाने का मामला सामने आया है&period; स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना नये भवन में शिफ्ट होने के बाद भी अतिथिशाला में पुलिसकर्मियों का मेस सहित अन्य गतिविधियां संचालित हो रही हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों के अनुसार जननायक कर्पूरी ठाकुर अतिथिशाला का निर्माण वर्ष 2004 में ग्रामीणों और आम लोगों के लिए शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के उद्देश्य से कराया गया था&period; वर्ष 2009 में गौरीचक थाना को इस अतिथिशाला में स्थानांतरित कर दिया गया था&period; इसके बाद लंबे समय तक थाना का संचालन यहीं से होता रहा&period; अब थाना के लिए नया भवन बन जाने और वहां से कामकाज शुरू होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अतिथिशाला को पूरी तरह खाली कर जनहित में सौंप दिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों का आरोप है कि नया थाना भवन तैयार होने के बावजूद अतिथिशाला में थाना का मेस चल रहा है&period; साथ ही वहां बिजली का भी उपयोग किए जाने की बात कही जा रही है&period; लोगों का कहना है कि अतिथिशाला सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाई गयी थी&period; ऐसे में इसे पुलिस के कब्जे से मुक्त कराकर पूर्व की तरह आम लोगों के उपयोग में लाया जाना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लोगों ने जिलाधिकारी&comma; पटना&comma; वरीय पुलिस अधीक्षक&comma; पटना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी&comma; पटना सदर-2 से मामले की जांच कर जननायक कर्पूरी ठाकुर अतिथिशाला को पूरी तरह खाली कराने का निर्देश देने की मांग की है&period; स्थानीय लोगों ने कहा कि थाना के नये भवन का निर्माण वर्तमान थानाध्यक्ष की देखरेख में तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा कराया गया और अब थाना भी नये भवन से संचालित हो रहा है&period; ऐसे में पुराने अतिथिशाला परिसर को खाली कराने में अब किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

रामगंज में दो हाइवा की जोरदार टक्कर, चालक-उपचालक बाल-बाल बचे

संपतचक में महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर बन रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, अभी से उमड़ने लगे लोग

गौरीचक में फाइनेंस एजेंट से 1.20 लाख की लूट, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पोल से बांधा, जमकर पीटा