महावीर मंदिर महावीर नगर बेऊर में फिर सजेगा कलाकारों का मेला, 21 अक्टूबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> बेऊर स्थित महावीर नगर के महावीर मंदिर में इस वर्ष भी दुर्गापूजा को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है&period; पूजा के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा&period; मंदिर के सचिव बलेंद्र शर्मा ने बताया कि 17 अक्टूबर को महासप्तमी पूजा के अवसर पर खिचड़ी का प्रसाद&comma; 18 अक्टूबर को महाष्टमी के दिन 250 किलो सूजी के हलवा का प्रसाद और 19 अक्टूबर को 700 किलो दूध की खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को मंदिर परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा&period; इसमें बिहार के जाने-माने कलाकार सत्येंद्र संगीत&comma; मोनू अलबेला&comma; नेहा सिंह&comma; निष्ठा&comma; अपूर्व प्रियदर्शिनी और पूजा पांडे समेत कई चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे&period; कार्यक्रम को लेकर आसपास के इलाकों में भी लोगों में उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दुर्गापूजा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ&period; धनंजय कुमार&comma; सचिव बलेंद्र शर्मा&comma; उपाध्यक्ष विजय शंकर विद्यार्थी&comma; सहायक सचिव मानेश्वर मिश्रा&comma; कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार&comma; आजीवन सदस्य दिनेश कुमार&comma; योगेंद्र कुमार&comma; अवधेश शर्मा&comma; शशि रंजन कुमार&comma; श्रीकांत सिंह सहित तीनों पुजारी जुटे हुए हैं&period; मंदिर समिति की ओर से पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

रामगंज में दो हाइवा की जोरदार टक्कर, चालक-उपचालक बाल-बाल बचे

संपतचक में महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर बन रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, अभी से उमड़ने लगे लोग

गौरीचक में फाइनेंस एजेंट से 1.20 लाख की लूट, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पोल से बांधा, जमकर पीटा