गौरीचक में फाइनेंस एजेंट से 1.20 लाख की लूट, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पोल से बांधा, जमकर पीटा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। गौरीचक थाना क्षेत्र के जमुनापुर गांव के पास मंगलवार दोपहर अन्नपूर्णा माइक्रोफाइनेंस कंपनी के फाइनेंस एजेंट से हथियार के बल पर 1&period;20 लाख रुपये लूटने की वारदात हुई&period; दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने एजेंट को रोककर रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार होने लगे&period; लेकिन एजेंट ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधियों का पीछा शुरू कर दिया और शोर मचाता रहा&period; ग्रामीणों के जुटने के बाद एक बाइक पर सवार दो अपराधियों को पकड़ लिया गया&period; आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों को बिजली के पोल से बांधकर जमकर पिटाई की&period; सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों के कब्जे से लेकर गिरफ्तार कर लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; गिरफ्तार अपराधियों की पहचान गौरीचक थाना क्षेत्र के बाली गांव निवासी ऋतिक कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई है&period; उनके पास से लूट की रकम में से 48 हजार रुपये&comma; एक लोडेड पिस्टल&comma; मोबाइल और बाइक बरामद की गयी है&period; वहीं&comma; लूट की शेष रकम लेकर फरार हुए दो अन्य अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; अन्नपूर्णा माइक्रोफाइनेंस कंपनी का एजेंट अंकित कुमार विभिन्न ग्राहकों से ऋण की किस्त की वसूली कर करीब 1&period;20 लाख रुपये बैग में रखकर बाइक से लौट रहा था&period; इसी दौरान जमुनापुर के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उसे घेर लिया&period; हथियार दिखाकर अपराधियों ने उसे रोक लिया और रुपयों से भरा बैग लूट लिया&period; वारदात के बाद चारों अपराधी अलग-अलग बाइक से भागने लगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लूट का शिकार होने के बाद भी अंकित कुमार ने हिम्मत नहीं हारी&period; वह अपनी बाइक से अपराधियों का पीछा करने लगा और लगातार शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी देता रहा&period; पुलिस के अनुसार&comma; अपराधियों ने उसे डराने के लिए गोली भी चलायी&comma; लेकिन वह पीछे नहीं हटा&period; अंकित के शोर की आवाज सुनकर जमुनापुर गांव के आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी दौरान ग्रामीणों ने एक बाइक पर सवार दो अपराधियों को खदेड़कर पकड़ लिया&period; अंकित ने दोनों की पहचान लूट की वारदात में शामिल अपराधियों के रूप में की&period; इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर बिजली के पोल से बांध दिया और उनकी पिटाई कर दी&period; दोनों के घायल होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए भेजा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने पकड़े गये दोनों अपराधियों के पास से लूट की रकम में से 48 हजार रुपये बरामद किये&period; इसके अलावा एक लोडेड पिस्टल&comma; मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गयी बाइक भी बरामद हुई है&period; पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि लूट में शामिल अन्य दोनों अपराधी कौन हैं और वे लूट की बाकी रकम लेकर कहां फरार हुए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के समय गांव में दुर्गापूजा की तैयारियां चल रही थीं&period; इसी दौरान दिनदहाड़े हुई लूट से इलाके में हड़कंप मच गया&period; ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी&period; पुलिस ने घटना के संबंध में फाइनेंस एजेंट से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएसपी सदर-2 रंजन कुमार ने बताया कि फाइनेंस एजेंट से लूट के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है&period; उनके पास से 48 हजार रुपये&comma; लोडेड पिस्टल&comma; मोबाइल और बाइक बरामद की गयी है&period; लूट में शामिल दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी और शेष रकम की बरामदगी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

रामगंज में दो हाइवा की जोरदार टक्कर, चालक-उपचालक बाल-बाल बचे

संपतचक में महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर बन रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, अभी से उमड़ने लगे लोग

महावीर मंदिर महावीर नगर बेऊर में फिर सजेगा कलाकारों का मेला, 21 अक्टूबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम