संपतचक में महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर बन रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, अभी से उमड़ने लगे लोग

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। नवरात्र शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं&period; संपतचक में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर बन रहे भव्य दुर्गा पूजा पंडाल की झलक अब सामने आने लगी है&period; पंडाल की बनती भव्य संरचना देखने के लिए अभी से दूर-दूर से लोग पहुंचने लगे हैं&period; गया-पटना मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक भी पंडाल को देखकर कुछ देर रुक जा रहे हैं&period; लोग इसकी बनावट को निहार रहे हैं&comma; मोबाइल से तस्वीरें खींच रहे हैं और सेल्फी लेकर यादगार पल कैमरे में कैद कर रहे हैं&period; नवरात्र के पहले ही पंडाल को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ने लगी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस बार संपतचक में करीब 108 फीट ऊंचा और 108 फीट चौड़ा विशाल पंडाल बनाया जा रहा है&period; इसमें 18 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने की योजना है&period; पंडाल को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है&period; इसकी खासियत यह होगी कि मां दुर्गा के दर्शन के साथ श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के मंदिर की धार्मिक छटा भी देखने को मिलेगी&period; पंडाल परिसर में भगवान महाकाल का शिवलिंग और नंदी महाराज की स्थापना भी की जाएगी&comma; जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>40 से 45 लाख रुपये का अनुमानित बजट<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूजा समिति के सदस्यों के अनुसार&comma; इस वर्ष दुर्गा पूजा के आयोजन पर करीब 40 से 45 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है&period; पंडाल की डिजाइनिंग की जिम्मेदारी पटना सिटी के कलाकार इशू भाई को दी गयी है&period; पंडाल निर्माण और रोशनी की व्यवस्था सतेंद्र टेंट हाउस संभाल रहा है&comma; जबकि ध्वनि व्यवस्था राज गुरु टेंट हाउस को सौंपी गयी है&period; संपतचक बाजार में करीब तीन किलोमीटर के क्षेत्र में आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की जा रही है&period; नवरात्र के दौरान बाजार और आसपास का इलाका रोशनी से जगमगाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>57 वर्षों से हो रहा है दुर्गा पूजा का आयोजन<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संपतचक में करीब 57 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है&period; पिछले साल वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया गया था&period; इस बार उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है&period; समिति के सदस्यों के अनुसार&comma; नवरात्र की सप्तमी से दशमी तक यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है&period; आसपास के करीब 50 गांवों के लोग मां दुर्गा के दर्शन करने और पंडाल की भव्यता देखने पहुंचते हैं&period; इस बार भी मगही और भोजपुरी कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पवन कुमार यादव अध्यक्ष&comma; अमलेश कुमार यादव सचिव<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूजा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार यादव&comma; उपाध्यक्ष रामकुमार यादव&comma; कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह उर्फ टेकर जी&comma; सचिव अमलेश कुमार यादव&comma; संचालक कुंदन कुमार&comma; मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार और पुजारी आशीष कुमार हैं&period; प्रबंधक के रूप में संती कुमार&comma; रवि कुमार&comma; सनी कुमार&comma; राहुल कुमार और कुंदन कुमार जिम्मेदारी निभा रहे हैं&period; वहीं&comma; गुड्डू कुमार&comma; साधु कुमार&comma; दीपक कुमार और राकेश कुमार सहित अन्य सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा आयोजन के लिए संपतचक बाजार के दुकानदारों और आसपास के समाजसेवियों से सहयोग राशि जुटायी जाती है&period; साफ-सफाई की व्यवस्था संपतचक नगर परिषद के अध्यक्ष अमित कुमार और अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषव राज उर्फ बंटू जी के सहयोग से करायी जाती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>एकादशी को निकलेगा भव्य विसर्जन जुलूस<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विजयादशमी के अगले दिन एकादशी को हाथी&comma; घोड़े&comma; ऊंट&comma; मंडरा और झारखंड से बुलाये गये बैंड के साथ भव्य विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा&period; जुलूस संपतचक बाजार से अब्दुल्लाहचक होते हुए बैरिया पहुंचेगा&comma; जहां मां दुर्गा का मिलन कराया जाएगा&period; इसके बाद जुलूस संपतचक बाजार से सोहगी&comma; फतेहपुर और गौरीचक होते हुए पुनपुन नदी पहुंचेगा&comma; जहां मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

रामगंज में दो हाइवा की जोरदार टक्कर, चालक-उपचालक बाल-बाल बचे

गौरीचक में फाइनेंस एजेंट से 1.20 लाख की लूट, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पोल से बांधा, जमकर पीटा

महावीर मंदिर महावीर नगर बेऊर में फिर सजेगा कलाकारों का मेला, 21 अक्टूबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम