अचरा में खूनी संघर्ष : बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी दो गोली, हालत नाजुक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> फुलकाहा थाना क्षेत्र के अचरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-5 स्थित घूरना मोड़ के समीप बुधवार की रात दो भाइयों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बड़े भाई पप्पू यादव &lpar;45&rpar; ने अपने छोटे भाई विपिन यादव &lpar;35&rpar; पर दो राउंड गोली चला दी। गोली विपिन के पेट के बाएं हिस्से में कमर के पास लगी&comma; जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गांव में दहशत का माहौल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल विपिन यादव को अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल का इलाज पूर्णिया के मैक्स अस्पताल में चल रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सुबह भी चली थी गोली&comma; दिनभर भाइयों में हुआ विवाद<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परिजनों के अनुसार&comma; समत लाल यादव के पुत्रों के बीच विवाद की शुरुआत बुधवार की सुबह ही हो गई थी। गोलीकांड के आरोपित पप्पू यादव की मां रिंकी देवी ने बताया कि पप्पू कथित रूप से स्मैक तस्करी में संलिप्त था&comma; जिसका उसका छोटा भाई विपिन विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार की सुबह भी दो राउंड गोली चलाई गई थी&comma; हालांकि उस समय किसी को गोली नहीं लगी। इसके बाद दिनभर तीन भाइयों के बीच मारपीट और विवाद होता रहा। आरोप है कि रात में गुस्से में आकर पप्पू ने अपने छोटे भाई विपिन पर दोबारा गोली चला दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पुलिस ने शुरू की छापेमारी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गोलीबारी की सूचना मिलते ही फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति रितिक कुमार यादव पिता अशोक यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। वहीं&comma; गोलीकांड के मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। साथ ही घटना स्थल से एक बालू लोड ट्रेक्टर तथा चारचक्का वाहन क्रेटा कार BR-11AU7688 को जप्त कर थाना लाया गया। जो पप्पू कुमार यादव का बताया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष के बयान एवं पत्नी बेबी देवी के आवेदन के आधार पर केश दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>हत्या समेत कई संगीन मामलों में जेल जा चुका है आरोपित<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परिजनों ने दावा किया कि गोली चलाने का आरोपित पप्पू यादव पूर्व में हत्या&comma; लूट और डकैती जैसे कई संगीन मामलों में जेल जा चुका है। उसकी मां के अनुसार&comma; पंचायत सचिव के पुत्र की हत्या के मामले में भी वह करीब 11 साल जेल में रहा था। हालांकि&comma; इन पुराने मामलों के संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जमीन विवाद में घटना होने की एसपी ने दी जानकारी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इधर&comma; अररिया के एसपी जितेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना के पीछे जमीन विवाद की बात बताई है। वहीं&comma; घायल के परिजनों ने स्मैक तस्करी का विरोध करने को विवाद की वजह बताया है। घटना के कारणों को लेकर सामने आए इन अलग-अलग दावों के बीच पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गोलीकांड के बाद अचरा गांव में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नये भवन में थाना शिफ्ट, कर्पूरी ठाकुर अतिथिशाला अब भी पुलिस के कब्जे में

श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती 17 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा

दशहरा महोत्सव का भव्य समापन सुरीली आवाज दर्शकों को मंत्रमुग्ध : गायिका भव्या पंडित