भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar; बथनाहा एवं बिहार पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने 52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्राप्त जानकारी के अनुसार&comma; सोमवार को 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत &&num;8220&semi;जी&&num;8221&semi; समवाय बेला के सीमा क्षेत्र में बेला वार्ड संख्या-08 स्थित सीमा स्तंभ संख्या 197&sol;08 के समीप भारत की ओर लगभग 200 मीटर दूरी पर संयुक्त गश्ती के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में उसके पास से 52 ग्राम ब्राउन शुगर&comma; एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन तथा 2&comma;350 नेपाली रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कुशेश्वर राय &lpar;37 वर्ष&rpar; के रूप में हुई है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वह बेला वार्ड संख्या-08&comma; थाना बसमतिया&comma; जिला अररिया का निवासी बताया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह उक्त मादक पदार्थ भारत से नेपाल की ओर ले जा रहा था। एसएसबी एवं बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने बरामद ब्राउन शुगर&comma; इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन और नेपाली मुद्रा को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए बसमतिया थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए एसएसबी एवं स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार संयुक्त गश्त और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि सीमा पार अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बालू की पर्याप्त आपूर्ति होगी, निर्माण कार्य पर असर नहीं होगा : डॉ प्रमोद कुमार

राजद नेता रामलाल की पिटाई कर पांच हजार रुपये छीनने का आरोप, जानीपुर थाना में शिकायत

629 विद्यालयों में स्थापित होंगी मिनी सॉयल टेस्टिंग लैब, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी स्वीकृति