भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, कॉस्मेटिक सामान के साथ महिला गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar; बथनाहा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत &&num;8220&semi;आई&&num;8221&semi; समवाय जोगबनी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से नेपाल ले जाए जा रहे कॉस्मेटिक सामान को जब्त किया है। इस दौरान एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को बीसीपी गेट जोगबनी के समीप सीमा स्तंभ संख्या 180 के नजदीक भारत की ओर लगभग पांच मीटर दूरी पर एसएसबी की बी&period;आई&period; टीम द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक महिला भारत से नेपाल की ओर विभिन्न प्रकार के कॉस्मेटिक उत्पाद लेकर जा रही थी। संदेह होने पर जवानों ने उसकी तलाशी ली&comma; जिसमें बड़ी मात्रा में कॉस्मेटिक सामान बरामद हुआ। जब्त सामान में सनस्क्रीन ऑयल 10 पीस&comma; सनस्क्रीन एक्वा ऑयल 5 पीस&comma; फेस वॉश 6 पीस&comma; मॉइश्चराइज क्रीम 6 पीस&comma; शैडो क्रीम 4 पीस&comma; लेकमी फेस पाउडर 9 पीस&comma; राइस ऑयल फेस मॉइश्चराइजर 48 पीस तथा ब्राइट फेस वॉश 19 पीस शामिल हैं। गिरफ्तार महिला की पहचान रंजीता यादव &lpar;35 वर्ष&rpar;&comma; पति भिखारी यादव&comma; निवासी विराटनगर-14&comma; जिला मोरंग&comma; नेपाल के रूप में हुई है। एसएसबी ने जब्त सामान एवं गिरफ्तार महिला को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के हवाले कर दिया है। सीमा क्षेत्र में तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध एसएसबी का अभियान लगातार जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पहुँच पथ का शिलान्यास

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में पटना साहिब विधानसभा के कार्यकर्ता चुनाव संचालन का कार्य करेंगे

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में बड़ा फैसला, राजेश चौधरी बने वाइस-चेयरमैन