पुलिस दीदी के साथ मारपीट, घटना CCTV में कैद, आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong>  रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक स्थित सुभाष चौक के पास 30 सितंबर की घटना बताया जा रहा है। रोको-टोको अभियान के दौरान पटना पुलिस टीम के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। गश्ती कर रही पुलिस दीदी सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी के साथ एक युवक द्वारा कथित तौर पर हाथापाई की गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपित युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।जानकारी के अनुसार&comma; रामकृष्ण नगर थाना की सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी पांच महिला आरक्षियों के साथ बुधवार की शाम खेमनीचक इलाके में गश्ती कर रही थीं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी दौरान सुभाष चौक के पास कुछ युवक संदिग्ध स्थिति में नजर आए। पुलिस टीम ने रोको-टोको अभियान के तहत युवकों को रोककर पूछताछ शुरू की। पुलिसकर्मी युवकों से उनके आने-जाने और वहां मौजूद रहने के संबंध में जानकारी ले रहे थे।इसी दौरान एक युवक ने पुलिस की पूछताछ का विरोध करना शुरू कर दिया। पहले युवक और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हुई। देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। पुलिस टीम ने युवक को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया&comma; लेकिन आरोप है कि युवक ने पुलिस दीदी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। घटना के दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में पुलिस टीम के इलाके में पहुंचने&comma; युवकों को रोककर पूछताछ करने और इसके बाद हुए विवाद का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अब सीसीटीवी फुटेज को जांच का आधार बनाया है। फुटेज के आधार पर आरोपित युवक की पहचान करने के साथ उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है।पटना सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 मनोज कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी पांच महिला आरक्षियों के साथ खेमनीचक के समीप गश्ती कर रही थीं। रोको-टोको अभियान के तहत कुछ युवकों को रोककर पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम के साथ मारपीट की घटना हुई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसडीपीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट करने वाले युवक की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में युवक के लॉज में रहने वाले छात्र के रूप में पहचान होने की जानकारी सामने आई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बुनियाद केंद्र में वृद्धजन दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, शेखपुरा डीएम शेखर आनंद ने वृद्धजनों को किया सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- 21वीं सदी का भारत जनहितैषी सिद्धांतों के साथ आगे बढ़ रहा है

नागेश्वर स्वराज की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में चल रहा इलाज