गोपालपुर पुलिस ने अपहरण कांड का किया खुलासा, गया से सकुशल बरामद हुआ युवक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> गोपालपुर थाना क्षेत्र से अपहृत युवक सौरभ सुमन को पुलिस ने गया जिले से सकुशल बरामद कर लिया है&period; मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है&period; अपहरण की घटना वाहन और लेनदेन संबंधी विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार सौरभ सुमन मूल रूप से नालंदा जिले के औंगारी गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में गोपालपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर स्थित गायत्री इंक्लेव अपार्टमेंट में रहकर वाहन भाड़ा का व्यवसाय करते थे&period; 13 जून को गया जिले के कुछ लोगों ने वाहन एवं लेनदेन के विवाद में उनका अपहरण कर लिया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद अपहृत के पिता अवधेश कुमार के लिखित आवेदन पर गोपालपुर थाना कांड संख्या 281&sol;26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया&period; मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक &lpar;नगर पूर्वी&rpar; के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में विशेष जांच दल &lpar;एसआईटी&rpar; का गठन किया गया। एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड का सफल उद्भेदन किया&period; पुलिस टीम ने गया जिले में छापेमारी कर सौरभ सुमन को सकुशल मुक्त कराया और तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में गया जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के काजीचक निवासी राजेश कुमार उर्फ लंकेश कुमार&comma; मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारागंधार निवासी सोनू कुमार उर्फ राकेश कुमार तथा कैया निवासी सुधीर कुमार शामिल हैं। छापेमारी दल में गोपालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह&comma; पुअनि सौरभ कुमार&comma; अपर पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार तथा गृह रक्षक के जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बालू की पर्याप्त आपूर्ति होगी, निर्माण कार्य पर असर नहीं होगा : डॉ प्रमोद कुमार

राजद नेता रामलाल की पिटाई कर पांच हजार रुपये छीनने का आरोप, जानीपुर थाना में शिकायत

629 विद्यालयों में स्थापित होंगी मिनी सॉयल टेस्टिंग लैब, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी स्वीकृति