फुलवारीशरीफ नगर परिषद के नए वार्डों में विकास योजनाओं की शुरुआत, तीन स्थानों पर हुआ शिलान्यास

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। फुलवारीशरीफ नगर परिषद क्षेत्र के विस्तारित इलाकों में संभावित नगर निकाय चुनाव से पहले विकास गतिविधियां तेज हो गई हैं&period; मंगलवार को नगर परिषद सभापति आफताब आलम और स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री श्याम रजक ने संयुक्त रूप से तीन अलग-अलग स्थानों पर कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान फुलिया टोला&comma; छेदी टोला और नवादा क्षेत्र में सामुदायिक भवन&comma; नाला निर्माण&comma; सड़क तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की आधारशिला रखी गई&period; नगर परिषद विस्तार के बाद शामिल किए गए नए वार्डों में पहली बार बड़े स्तर पर विकास योजनाओं की शुरुआत होने से स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। नगर सभापति आफताब आलम ने कहा कि नगर परिषद में जुड़े नए ग्रामीण क्षेत्रों को तेजी से शहरी सुविधाओं से जोड़ा जाएगा&period; उन्होंने कहा कि लंबे समय से उपेक्षित इलाकों में अब सड़क&comma; जलनिकासी&comma; पेयजल&comma; रोशनी और सामुदायिक भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं पर प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जा रहा है&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक श्याम रजक ने कहा कि सरकार की मंशा सभी नए वार्डों का संतुलित विकास करना है&period; उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में लोगों की जरूरत के अनुसार योजनाओं को लागू किया जाएगा ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें&period; उन्होंने स्थानीय लोगों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील भी की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद मोहम्मद मिनहाज&comma; सामाजिक कार्यकर्ता कैश अनवर&comma; संजय मांझी शैलेंद्र मुखिया सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे&period; कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने क्षेत्र की सड़क&comma; नाला और पेयजल से जुड़ी समस्याएं भी जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं&comma; जिस पर जल्द समाधान का भरोसा दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

फुलवारी व संपत चक में सहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़

गौरीचक में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई : ट्रक से 3708 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार!

नरपतगंज में नल-जल योजना की बदहाली पर उठे सवाल