सिपारा में वाहन जांच के दौरान हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, ऑटो समेत कई सामान बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। पटना पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष सघन वाहन जांच अभियान के तहत बेऊर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है&period; पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल&comma; तीन जिंदा कारतूस&comma; पांच मोबाइल फोन&comma; सात हजार रुपये नकद और एक ऑटो बरामद किया है। जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी क्रम में 11 और 12 मई 2026 की रात बेऊर थाना क्षेत्र के बासटाल सिपारा के पास वाहन जांच की जा रही थी&period; इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ऑटो संख्या BR01PL 0282 को रोककर जांच की। पुलिस को देखकर ऑटो में सवार युवक भागने लगे&comma; लेकिन पुलिस बल की तत्परता से सभी को पकड़ लिया गया&period; तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी पिस्टल&comma; तीन जिंदा कारतूस&comma; पांच मोबाइल फोन और सात हजार रुपये नकद बरामद किए गए&period; पुलिस ने ऑटो को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब निवासी रौशन कुमार&comma; मालसलामी थाना क्षेत्र के इमली मुरारपुर निवासी कारू कुमार&comma; छोटी नगला निवासी सुजीत कुमार तथा नवाबगंज निवासी मोनु कुमार के रूप में हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस कार्रवाई को लेकर फुलवारीशरीफ-01 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि बेऊर थाना कांड संख्या 281&sol;26 दर्ज किया गया है&period; आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच की जा रही है। छापेमारी दल में बेऊर थाना के थानाध्यक्ष अफसर हुसैन&comma; पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार गुप्ता&comma; धर्मेंद्र कुमार&comma; सहायक अवर निरीक्षक जयप्रकाश राय तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

फॉरेंसिक मेडिसिन डे पर एम्स पटना में सीएमई आयोजित, एआरटी पर पुस्तक का हुआ विमोचन

फुलवारीशरीफ नगर परिषद के नए वार्डों में विकास योजनाओं की शुरुआत, तीन स्थानों पर हुआ शिलान्यास

पशुपालन के विकास में सरकार का थिंक टैंक बनेगा बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय : मंत्री नंदकिशोर राम