मिशन नौनिहाल सम्मान परिसर में स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया विशेषज्ञों से परामर्श

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फूुलवारीशरीफ&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> संपतचक प्रखंड के एकतापुरम&comma; भोगीपुर-चकपुल स्थित मिशन नौनिहाल सम्मान परिसर में फोर्ड हॉस्पिटल&comma; पटना के सहयोग से नि&colon;शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया गया&period; ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर के आसपास विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित शिविर में सामान्य चिकित्सा के साथ कान&comma; नाक एवं गला रोग विशेषज्ञों ने बच्चों&comma; महिलाओं और पुरुषों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोग पहुंचे&period; केदार पासवान&comma; इन्द्रदेव सिंह&comma; किरण देवी&comma; अनिता देवी&comma; राम दलाल पासवान&comma; रमेश पासवान&comma; रामजी सिंह&comma; राजकिशोर सिंह और पिंकी देवी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर सलाह ली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी गयी&period; ग्रामीण क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा नि&colon;शुल्क उपलब्ध होने से लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौके पर 95 वर्षीय वयोवृद्ध समाजसेवी सुखदेव बाबू&comma; मिशन नौनिहाल सम्मान केंद्र के प्रबंधक विनेश पासवान और स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी विनय कुमार मौजूद रहे&period; आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण समुदाय तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक ज्ञान जरूरी

दुर्गा पूजा को लेकर फुलवारीशरीफ में कड़ी सुरक्षा, 25 पंडालों को लाइसेंस

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, नेपाली रुपये 2.01 लाख के साथ एक गिरफ्तार!