खानकाह मुजीबिया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मुस्लिम समुदाय को दी ईद की मुबारकबाद, इमारत शरिया से बनाई दूरी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; अजित &period;<&sol;strong> बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना के फुलवारी शरीफ स्थित प्रसिद्ध खानकाह मुजीबिया पहुंचे&period;यहां उन्होंने खानकाह के सज्जादानशीन हजरत मौलाना सैयद शाह आयतुल्लाह कादरी से मुलाकात की और ईद की मुबारकबाद पेश की&period; इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों से भी सीएम ने हाथ हिलाकर ईद कि बधाई दी&period;खानकाह पहुंचने पर यहां प्रबंधक हजरत मौलाना मिनहाजुद्दीन कादरी मुजीबी ने सीएम को टोपी पहनाकर इस्तकबाल किया&period; खानकाह मुजीबिया में मुख्यमंत्री करीब 10 मिनट रहे&period; मुख्यमंत्री यहां करीब 10&colon;42 पर पहुंचे और 10&colon;54 पर प्रस्थान कर गए&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला हारून नगर पहुंचा&comma; जहां उन्होंने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजल अब्बास से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी&period; हालांकि&comma; एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम यह रहा कि सीएम नीतीश कुमार इस बार इमारत शरिया नहीं गए&period; सीएम नीतीश कुमार ने इमारत शरिया से दूरी बना ली&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूत्रों के मुताबिक&comma; वक्फ बिल को लेकर इमारत शरिया समेत कई मुस्लिम संस्थाएं विरोध जता रही हैं&comma; इसी के चलते सीएम ने इस बार इमारत शरिया जाने से परहेज किया&period; वक्फ बिल को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है और सरकार के इस फैसले के खिलाफ मुस्लिम संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ईद की मुबारकबाद देने गांधी मैदान पहुंचे सीएम नीतीश कुमार&comma; मुस्लिम समुदाय के लोगों से की मुलाकात<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचे&comma; जहां उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। हर साल की तरह इस बार भी गांधी मैदान में बड़े पैमाने पर ईद की नमाज अदा की गई&comma; जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सीएम नीतीश कुमार ने नमाज अदा करने के बाद वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की और ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिहार में सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और भाईचारे की यह परंपरा हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई देते हुए अमन-चैन और तरक्की की दुआ की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गांधी मैदान में ईद की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी और नेता भी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरतलब है कि इससे पहले सीएम नीतीश कुमार फुलवारी शरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया पहुंचे थे&comma; जहां उन्होंने पीर हजरत सैयद का मौलाना आयतुल्लाह कादरी से मुलाकात की और ईद की बधाई दी। हालांकि&comma; इस बार उन्होंने इमारत शरिया जाने से परहेज किया&comma; जिसे वक्फ बिल को लेकर हो रहे विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार को गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारी शिक्षा का असशक्त उदाहरण बनाएंगे : शिक्षा मंत्री

पटना मेट्रो रेल का भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक सफल ट्रायल रन संपन्न

होली पर्व के लिए शांति समिति की बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम के निर्देश