मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 40 किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; à¤œà¤¯à¤¾ कुमारी &colon;<&sol;strong> मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित &&num;8216&semi;संवाद&&num;8217&semi; के सामने से 40 किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर वासंतिक &lpar;रबी&rpar; महाअभियान-2026 का शुभारंभ किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर 38 किसान जागरूकता वाहन और 2 ज्ञान वाहनों को रवाना किया गया। ये वाहन राज्य के विभिन्न जिलों और प्रखंडों में जाकर किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती के बारे में जागरूक करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>क्या है महाअभियान का उद्देश्य&quest;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महाअभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना और कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभियान के दौरान किसानों को गेहूँ&comma; मक्का&comma; दलहन और तिलहन की उन्नत खेती&comma; गुणवत्तापूर्ण बीजों और उर्वरकों के उपयोग तथा बेहतर कृषि प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>किसानों को मिलेंगी ये सुविधाएं<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ul class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों को अनुदान<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>प्रखंड स्तर पर अनुदानित दरों पर कृषि उपादानों का वितरण<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>गेहूँ की बुआई के लिए जीरो टिलेज और सीड ड्रिल मशीनों का प्रचार<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>संतुलित उर्वरक प्रबंधन&comma; मृदा स्वास्थ्य&comma; जैविक खेती और ड्रोन तकनीक के उपयोग को बढ़ावा<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>किसान मेला&comma; किसान पाठशाला&comma; प्रशिक्षण&comma; प्रक्षेत्र दिवस और किसान गोष्ठियों का आयोजन<&sol;li>&NewLine;<&sol;ul>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी&comma; कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा&comma; कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल&comma; मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगे का मान बढ़ाया है : प्रधानमंत्री मोदी

दुर्गापूजा को लेकर डीएम-एसपी ने किया पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

श्री आनंदम् योग केंद्र में सजेगी डांडिया महोत्सव की शाम