दुर्गापूजा को लेकर डीएम-एसपी ने किया पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बरबीघा&comma;  à¤ªà¤‚कज कुमार &colon; <&sol;strong>शेखपुरा जिले में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु ने बरबीघा प्रखंड के विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा&comma; सुरक्षा व्यवस्था&comma; विद्युत व्यवस्था&comma; बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि पंडालों में आने-जाने के रास्तों को व्यवस्थित रखा जाए और भीड़ प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसपी ने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए प्रतिनियुक्त पुलिस बल को सतर्क रहने और पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>डीएम ने की शांतिपूर्ण पूजा की अपील<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर डीएम ने जिलेवासियों से दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की और प्रशासन को सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने आम लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त&comma; अनुमंडल पदाधिकारी&comma; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी&comma; प्रखंड विकास पदाधिकारी&comma; अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगे का मान बढ़ाया है : प्रधानमंत्री मोदी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 40 किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

श्री आनंदम् योग केंद्र में सजेगी डांडिया महोत्सव की शाम