जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई गंभीर घायल!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोसदाहा गांव में बुधवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। घटना में एक पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शिव नारायण मेहता&comma; दुर्गानंद मेहता&comma; संजीव मेहता&comma; ललिता देवी एवं उदित नारायण मेहता सहित अन्य लोग शामिल हैं। घायलों ने बताया कि विवाद के दौरान आरोपियों ने लाठी एवं फरसा से हमला कर सभी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया&comma; जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। बाद में स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सभी घायलों को पूर्णिया रेफर कर दिया। फिलहाल सभी का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने घर में रखे रुपये-पैसे&comma; जेवरात एवं अन्य सामान भी लूट लिया तथा घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित पक्ष के आवेदन के अनुसार सुमित मेहता उर्फ संगम&comma; रंजय कुमार मेहता&comma; नित्यानंद मेहता&comma; अरुण मेहता&comma; रौशन कुमार&comma; सूचित कुमार मेहता&comma; पंचलाल मेहता समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के सुमित संगम ने भी फुलकाहा थाना में आवेदन देकर 11 लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें सुभकरण मेहता&comma; शिवचरण मेहता&comma; जितनारायन मेहता&comma; शांति देवी&comma; निर्मला देवी एवं संजीव मेहता सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। दोनों पक्षों का घर पोसदाहा पंचायत के वार्ड संख्या 6 में स्थित बताया जाता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने घटना को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार शाम दूसरे पक्ष के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी उस समय हुई जब सुमित संगम अपने परिवार के सात लोगों के साथ घटना की जानकारी देने थाना पहुंचे थे। शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकिशोर कुमार ने फुलकाहा थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष से मामले की जानकारी ली तथा गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की। उन्होंने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच करीब दो एकड़ जमीन को लेकर न्यायालय में मामला चल रहा है। इसके बावजूद प्रथम पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर घर बनाया जा रहा था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिक मास के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति ने की गौ सेवा

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, फुलकाहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई