15 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का शुभारंभ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar; बथनाहा के तत्वावधान में सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 15 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को &OpenCurlyQuote;एफ’ समवाय फुलकाहा बीओपी पथराहा के अंतर्गत जीवांत गांव भवानीपुर में 49 ORE मद वर्ष 2026-27 के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन नितिन कुमार गुप्ता &lpar;द्वितीय कमान अधिकारी&rpar; के मार्गदर्शन में किया गया। यह प्रशिक्षण 29 मई से 12 जून 2026 तक संचालित होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में शामिल 15 प्रशिक्षुओं ने एसएसबी के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगारपरक प्रशिक्षण एवं स्पोर्ट्स सेंटर शुरू कराने का आग्रह किया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर नितिन कुमार गुप्ता ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित होंगे। इसके बाद उन्होंने विधिवत रूप से ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मदन मोहन भट्ट &lpar;उप-कमांडेंट&rpar;&comma; राणा कुमार &lpar;सहायक कमांडेंट&rpar;&comma; &OpenCurlyQuote;एफ’ समवाय प्रभारी&comma; अन्य बल कार्मिक एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिक मास के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति ने की गौ सेवा

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, फुलकाहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई