फुलकाहा थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, एसडीपीओ ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी &lpar;एसडीपीओ&rpar; फारबिसगंज राजकिशोर कुमार ने शुक्रवार को फुलकाहा थाना पहुंचकर लंबित कांडों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान थाना में दर्ज कई पुराने एवं लंबित मामलों की केस डायरी&comma; अनुसंधान की प्रगति तथा गिरफ्तारी की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया। इस मौके पर फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य&comma; महिला एसआई नीतू कुमारी एवं रंजना कुमारी मौजूद रहीं। वहीं बसमतिया थाना से जुड़े कांडों की भी समीक्षा की गई&comma; जिसमें बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार उपस्थित रहे। एसडीपीओ ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन&comma; फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कांडों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने कहा कि थाना में लंबित कांडों की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी मामलों का जल्द निष्पादन&comma; फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अनुसंधान में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आम लोगों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिक मास के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति ने की गौ सेवा

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, फुलकाहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई