शहीदी जागृति यात्रा को हरी झण्डी देंगे : नितिश कुमार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब एवं बिहार सरकार के संयुक्त प्रयासों से गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित होकर शहीदी जागृति यात्रा निकाली जा रही है जो कि 17 सितम्बर को तख्त पटना साहिब से आरंभ होगी और 9 राज्यों का भ्रमण करते हुए आनंदपुर साहिब में समाप्ति होगी। इसी के चलते आज तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी का प्रतिनिधि मण्डल आज बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार से मिला और उन्हें यात्रा सम्बन्धी जानकारी दी। प्रतिनिधि मण्डल में प्रधान जगजोत सिंह सोही&comma; उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह&comma; महासचिव इन्द्रजीत सिंह एवं पंजाब से जेडीयू नेता मानविन्दर सिंह बेनीपाल मौजूद रहे।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने मुख्यमंत्री नितिश कुमार से मुलाकात के बाद जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नितिश कुमार स्वयं मौजूद रहकर शहीदी जागृति यात्रा को हरी झण्डी देंगे। सः सोही ने बताया कि शहीदी जागृति यात्रा पटना के गुरु का बाग से दोपहर बाद आरंभ होगी और 9 राज्यों से होती हुई अक्टूबर माह में श्री आनंदपुर साहिब जाकर समाप्ति होगी। उन्होंने बताया कि शहीदी जागृति यात्रा को रवाना करने के लिए देश विदेश से धार्मिक शख्सीयतें और अनेक जत्थेबंदीयां भी मौजूद रहेंगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पिटाई के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार

खुसरूपुर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, रात 2 बजे से ही कतारबद्ध हैं श्रद्धालु

घूरना एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 18.3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार!