गया में भारतीय लोकहित पार्टी महिला प्रकोष्ठ का व्यापारी-कारोबारी प्रतिनिधि सम्मेलन, आत्मनिर्भरता को लेकर हुआ विचार-विमर्श

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> गया जिले के पीपरपाती स्थित वत्सल्य परिवार सभागार में भारतीय लोकहित पार्टी महिला प्रकोष्ठ की ओर से महिला वैश्य व्यापारी-कारोबारी प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया&period; इस सम्मेलन की अध्यक्षता नगर अध्यक्षा गंगोत्री वात्सल्य ने की&period; महिला आत्मनिर्भरता को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं&comma; जिनमें वंदना वर्णवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण और शहरी परिवेश से आई प्रतिभागी उपस्थित रहीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय लोकहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष&comma; प्रख्यात शिक्षाविद एवं पर्यावरणविद गुरुदेव श्री प्रेम ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है&period; उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं यदि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ेंगी&comma; तो परिवार और समाज दोनों की स्थिति सुदृढ़ होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गुरुदेव श्री प्रेम ने अपने विचार रखते हुए कहा कि &&num;8220&semi;आज के समय में महिलाओं के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है&period; शिक्षित महिलाएं न केवल अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर सकती हैं&comma; बल्कि समाज को भी नई दिशा दे सकती हैं&period; जो महिलाएं स्वयं पढ़ाई से वंचित रह गईं&comma; वे कम से कम अपने बच्चों को जरूर शिक्षित करें&period; शिक्षा से ही आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण संभव है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सम्मेलन में वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाएं शिक्षा&comma; स्वास्थ्य&comma; स्वरोजगार और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाकर देश के विकास में भागीदार बन सकती हैं&period; कई महिला प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि भारतीय लोकहित पार्टी द्वारा महिलाओं के लिए यह पहल प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय महिला प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे और आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में वे आत्मनिर्भरता के अभियान को गांव-गांव तक ले जाएंगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!