विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन &lpar;एनडीए&rpar; के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के तीसरे चरण में आज केवटी&comma; बड़हरा&comma; कुटुंबा&comma; बेगूसराय सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में घटक दलों के वरिष्ठ नेता पहुंचे और आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर एनडीए सरकार के नारे को बुलंद किया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भी आये नेताओं को एनडीए की सरकार बनाने का भरोसा दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ&period; दिलीप जायसवाल आज केवटी और जाले में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जाले के कार्यकर्ता सम्मेलन भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे तथा पूर्व विधायक मनोज शर्मा भी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ&period; दिलीप जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष ने केवल महिलाओं का अपमान कर रही है बल्कि बिहारियों को भी गाली दे रही है। उन्होंने राजद और कांग्रेस के माई बहिन योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये लोग महिलाओं को प्रति महीने 2500 रुपये देने की बात कर रहे थे लेकिन नीतीश कुमार की सरकार ने महिलाओं के रोजगार और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अभी ही एकबार में 10 हजार रुपये दे दी। इसके बाद फिर से दो लाख रुपये देगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि जब से बिहार में नीतीश कुमार सीएम बने और केंद्र में नरेंद्र मोदी पीएम बने बिहार विकास की ओर अग्रसर है। बिहार के लोगों को 20 साल पहले के बिहार नहीं भूलना चाहिए जब सड़कों के नाम पर गड्ढे थे&comma; बिजली की सुविधा नहीं थी&comma; लेकिन आज गांव गांव सड़क हैं और बिजली है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि विपक्ष अभी से हवा में उड़ गया है। एनडीए के पास नेता भी और विकसित बिहार बनाने को लेकर जज्बा और नियत भी है। हमने बिहार में विकास कर के दिखाया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके अलावा बड़हरा में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री हरि सहनी और प्रेम रंजन पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो कुटुंबा में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा&comma; पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह और उपेंद्र प्रसाद&comma; बेगूसराय में पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव और मंत्री नितिन नवीन&comma; शाहपुर में मंत्री संतोष सिंह&comma; अनिल शर्मा और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा तथा जोकीहाट में मंत्री रेणु देवी और कृष्ण कुमार ऋषि ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एकमा में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री केदार गुप्ता&comma; एमएलसी अनिल शर्मा&comma; कुचायकोट में मंत्री कृष्णनंदन पासवान और जनक सिंह&comma; महनार में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और मंत्री जनक राम तथा फुलपरास में वीरेंद्र पासवान और अरुण शंकर ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी तरह नवीनगर में पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह और बलराम मंडल&comma; कसबा में पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन और प्रमोद चन्द्रवंशी तथा अलौली में मंत्री संजय सरावगी और हरिभूषण ठाकुर ने विधानसभा में संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इधर&comma; उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कुटुंबा में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह वह क्षेत्र है जब बिहार में गुंडाराज और जंगलराज को सबसे अधिक झेला है । अब डबल इंजन की सरकार में इस क्षेत्र में विकास की हवा पहुंची है। उन्होंने लोगों पर भरोसा जताते हुए कहा कि अब यहां के लोग कभी भी जंगलराज नहीं चाहेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि बिहार अब विकसित बिहार की ओर देख रहा है लेकिन आज भी जंगलराज के पुरोधा के पुत्र फिर से प्रदेश में वही गुंडाराज लाने के लिए व्यग्र हैं। कई तरह के सब्जबाग दिखा रहे हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे लोगों से सचेत रहने की अपील की।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!