घर में सांप भगाने के दौरान युवक को डंसा, एम्स में चल रहा इलाज

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> सोताचक गांव में रविवार को घर में निकले सांप को भगाने के दौरान एक युवक को सांप ने डंस लिया&period; घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया&period; आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए एम्स पटना में भर्ती कराया गया&comma; जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार सोताचक निवासी डाकू राय के घर में ढलाई के पास अचानक सांप निकल आया&period; सांप के घर में घुसने की जानकारी मिलने पर उनके 20 वर्षीय पुत्र महेश ने उसे भगाने का प्रयास किया&period; इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डंस लिया&period; घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी&period; स्थानीय मुखिया मंटू यादव भी वहां पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों ने सांप को घर के पास ही घेरकर रखा है&comma;यानी ईंट और रस्सी के सहारे उसे जकड़ दिया है ताकि वह कहीं भाग न सके&period; ग्रामीणों का कहना है कि सांप के कारण आसपास के लोगों में भी भय का माहौल बना हुआ है&period; मुखिया मंटू यादव ने बताया कि घटना की जानकारी अंचल पदाधिकारी को दी गयी है&comma; ताकि सांप को सुरक्षित तरीके से वहां से हटाने की व्यवस्था की जा सके। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी सोताचक गांव की महादलित बस्ती में एक घर में सांप के डंसने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी थी&comma; जबकि उनकी मां का इलाज एम्स पटना में चल रहा है&period; लगातार सांप के डंसने की घटनाओं से सोताचक गांव में दहशत का माहौल है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

छपरा से रोहिणी को लोकसभा भेजेंगे मामा साधु यादव, बोले- चुनाव लड़ेंगी तो पूरा समर्थन रहेगा

दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, जल्द मिलेगा इंसाफ : विधायक

भवानीपुर में छह वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में तकनीकी टीम ने जुटाए सुराग