दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, जल्द मिलेगा इंसाफ : विधायक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत भवानीपुर गांव में छह वर्षीय मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद रविवार को नरपतगंज विधायक देवंती यादव घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने घटना की जानकारी लेने के साथ पीड़ित स्वजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने घटनास्थल से ही अररिया एसपी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने तथा घटना में दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विधायक देवंती यादव ने कहा कि मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला है। पुलिस को घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करनी चाहिए&comma; ताकि सच्चाई सामने आ सके। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा&comma; उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।”<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विधायक ने स्वजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र उनके साथ खड़ा है। उनके पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

घर में सांप भगाने के दौरान युवक को डंसा, एम्स में चल रहा इलाज

छपरा से रोहिणी को लोकसभा भेजेंगे मामा साधु यादव, बोले- चुनाव लड़ेंगी तो पूरा समर्थन रहेगा

भवानीपुर में छह वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में तकनीकी टीम ने जुटाए सुराग