पटना का टॉप-10 कुख्यात अपराधी शैलेंद्र यादव उर्फ कारू गिरफ्तार, गांधी मैदान से धराया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है&period; जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल शैलेंद्र यादव उर्फ कारू यादव को पुलिस ने गांधी मैदान थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया&period; अपराध की दुनिया में कारू यादव लंबे समय से सक्रिय था और गौरीचक थाना क्षेत्र सहित कई थानों में उस पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस सूत्रों ने बताया कि कारू यादव पर हत्या&comma; लूट&comma; फिरौती वसूली और आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं&period; इस साल 2025 में ही वह तीन अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहा था&period; पुलिस की निगाह लंबे समय से इस पर थी&period; आखिरकार विशेष टीम ने शनिवार को गांधी मैदान इलाके में छापेमारी कर उसे दबोच लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में गांधी मैदान थाना पुलिस और गौरीचक थाना की टीम शामिल रही&period; टीम का नेतृत्व कर रहे कमिश्नरेट के एसआई नीरज कुमार ने बताया कि अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना पुलिस ने इसे एक बड़ी उपलब्धि करार दिया है&period; कारू यादव की गिरफ्तारी से इलाके के लोगों में राहत की भावना है&period; वहीं&comma; पुलिस को उम्मीद है कि इस अपराधी के नेटवर्क के कई राज अब खुल सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पिटाई के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार

खुसरूपुर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, रात 2 बजे से ही कतारबद्ध हैं श्रद्धालु

घूरना एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 18.3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार!