मारवाड़ी महिला समिति ने लगाया मेडिकल कैंप, नेत्रदान और अंगदान के प्रति किया जागरूक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>मारवाड़ी महिला समिति&comma; पटना सिटी शाखा की ओर से गायघाट स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में रह रहे अनाथ एवं बेसहारा बुजुर्गों के लिए नि&colon;शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर समिति की ओर से चलाए जा रहे नेत्रदान जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर स्वर्गीय गौरी शंकर साह का नेत्रदान कराया गया। शाखा अध्यक्ष श्रीमती तारा झुनझुनवाला&comma; मंदिर के मुख्य पुजारी सुखदेव जी और संस्था के सचिव प्रदीप अग्रवाल के प्रयास से नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी हुई। इस कार्य में सहयोग के लिए मुख्य पुजारी को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि नेत्रदान से दो से तीन नेत्रहीन लोगों को दृष्टि मिलने में मदद मिल सकती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बुजुर्गों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>&OpenCurlyQuote;एक शाम बुजुर्गों के नाम’ कार्यक्रम के तहत मंदिर आश्रम में रहने वाले सभी प्रभुजनों के लिए समिति की ओर से विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। शाखा अध्यक्ष तारा झुनझुनवाला&comma; सचिव पूजा माखरिया समेत समिति की अन्य सदस्यों ने स्वयं भोजन परोसा। इस दौरान सभी को तौलिया और गंजी भी उपहार स्वरूप दी गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अंगदान का लिया संकल्प&comma; किया पौधारोपण-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अंगदान जागरूकता अभियान के तहत उपस्थित करीब 70 लोगों को ग्रीन रिबन लगाकर अंगदान के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने और अंगदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष तारा झुनझुनवाला&comma; सचिव पूजा माखरिया&comma; पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना गुप्ता&comma; अंगदान प्रमुख इंदु अग्रवाल&comma; सरिता बूबना&comma; गुड्डी बूबना&comma; सरोज टेकरीवाल&comma; सरोज अग्रवाल&comma; रश्मि अग्रवाल&comma; ईशा मुरारका&comma; नीलम सराफ&comma; नेहा सराफ&comma; सुमन कमलिया और मीनू केडिया समेत अन्य सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, हंगामा करने के आरोप में भेजा गया जेल

बाकरगंज के लगभग 75 दुकानदारों से जुड़े व्यवसायिक संगठन की मिली जिम्मेदारी

सुनसान घर में छह वर्षीय बच्ची का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका