सुनसान घर में छह वर्षीय बच्ची का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर पंचायत के भवानीपुर वार्ड संख्या-3 में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई&comma; जब एक सुनसान घर में छह वर्षीय बच्ची का शव फंदे से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मृत बच्ची की पहचान भवानीपुर निवासी धीरेंद्र पासवान की छह वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी के रूप में हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परिजनों के अनुसार प्रियांशु जितवाहन भगवान की प्रतिमा देखने गई थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच घटनास्थल के समीप कामत पर खेती देखने पहुंचे दिनेश मुखिया के पुत्र की नजर सुनसान घर के अंदर पड़ी&comma; जहां बच्ची का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूचना मिलते ही फुलकाहा थाना के अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार&comma;एसआई रंजना कुमारी&comma;एएसआई शम्भू शर्मा&comma; जितराज नाग&comma;विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की गंभीरता को देखते हुए अररिया से फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बारीकी से जांच करते हुए रस्सी&comma; ब्लड तथा अन्य संदिग्ध सामग्री के नमूने एकत्र किए और अपने साथ ले गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया देखने से मामला हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाए जाने जैसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि&comma; पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति तथा हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इधर&comma; बच्ची के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतका के पिता धीरेंद्र पासवान ने कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से घटना में शामिल दोषियों की पहचान कर जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया गया कि प्रियांशु दो भाइयों और चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। वह अपने माता-पिता की लाडली थी। परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और टीन के झोपड़ीनुमा घर में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है&comma; जबकि पूरे गांव में मातम पसरा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बाकरगंज के लगभग 75 दुकानदारों से जुड़े व्यवसायिक संगठन की मिली जिम्मेदारी

बीमारों का इलाज सबसे बड़ी सेवा, जाति-धर्म भूल हर मरीज को भारतवासी समझें : राज्यपाल

दानापुर के होटलों में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, विदेशी महिला समेत पांच गिरफ्तार!