एम्स पटना में थायरॉयड कैंसर जागरूकता के लिए वॉकेथॉन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> थायरॉयड कैंसर की समय पर पहचान&comma; जांच और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एम्स पटना के नाभिकीय चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार को जागरूकता वॉकेथॉन आयोजित की गई&period; यह आयोजन थायरॉयड कैंसर जागरूकता माह सितंबर 2026 के तहत किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वॉकेथॉन एम्स पटना के प्रशासनिक भवन से शुरू होकर ओपीडी परिसर तक पहुंची&period; चिकित्सकों&comma; स्वास्थ्यकर्मियों&comma; मरीजों&comma; परिजनों और आम लोगों ने इसमें भाग लिया&period; प्रतिभागियों ने जागरूकता संदेशों और नारों के माध्यम से थायरॉयड कैंसर की समय पर जांच और उपचार का संदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नाभिकीय चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ&period; पंकज कुमार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो&period; &lpar;ब्रिगेडियर&rpar; डॉ&period; राजू अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ&period; विशेषज्ञों ने बताया कि गर्दन में असामान्य गांठ या सूजन&comma; आवाज में बदलाव और निगलने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए&period; ऐसे लक्षण होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श और जरूरी जांच कराना आवश्यक है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ&period; प्रशांत कुमार सिंह&comma; डीन एकेडमिक्स डॉ&period; पूनम प्रसाद भदानी&comma; डीन रिसर्च डॉ&period; संजय पांडे&comma; नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ&period; अमित राज&comma; फिजियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ&period; योगेश&comma; सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ&period; जगजीत पांडे और जनरल मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ&period; रवि कीर्ति समेत विभिन्न विभागों के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे&period; विशेषज्ञों ने कहा कि थायरॉयड कैंसर के कई प्रकारों में समय पर निदान और उचित उपचार से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना साहिब में जल्द शुरू होगा एम आर आई सैन्टर सेंटर, गुरुविंदर सिंह ने उल्हासनगर के चार साहिबज़ादे सेंटर का किया दौरा

आचार्य किशोर कुणाल के नाम पर होगा पटना जंक्शन के सब-वे का नामकरण

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया श्रद्धापूर्वक नमन