युवक का अपहरण, दो आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल डंडे बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सोहना&comma; à¤¸à¥à¤¶à¥€à¤² वर्मा<&sol;strong> &colon; गुरुग्राम में रंजिश के चलते 23 वर्षीय युवक का अपहरण&comma; दो आरोपी गिरफ्तार&semi; वारदात में इस्तेमाल डंडे बरामद<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>क्रेटा गाड़ी में युवक को अगवा कर हिसार ले जा रहे थे आरोपी&comma; हादसे के बाद पीड़ित भागने में हुआ कामयाब<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम ने आपसी रंजिश के चलते 23 वर्षीय युवक का अपहरण करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नितिन &lpar;20&rpar; निवासी गांव पथराव&comma; जिला महेंद्रगढ़ और खुश उर्फ मंजीत &lpar;19&rpar; निवासी गांव मारौत&comma; जिला झज्जर के रूप में हुई है। दोनों फिलहाल गुरुग्राम में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो डंडे भी बरामद किए हैं।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; 7 अक्टूबर की शाम गढ़ी स्थित लेबर चौक से विक्की उर्फ रोनी को सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी में सवार 5-6 युवक मारपीट कर जबरन उठा ले गए थे। पीड़ित के पिता की शिकायत पर थाना सेक्टर-10 में भारतीय न्याय संहिता &lpar;BNS&rpar; की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।<br>जांच में सामने आया कि कुछ समय पहले सेल्समैन के काम को लेकर विक्की और उसके दोस्त सचिन उर्फ कालू का प्रिंस&comma; नितिन व उनके साथियों से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई। आरोपी विक्की को गाड़ी में बैठाकर हिसार की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान हांसी-बरवाला रोड पर गाड़ी के सामने गाय आने से हादसा हो गया&comma; जिसके बाद विक्की भागने में सफल रहा।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। अब पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

मानिकपुर में 52 किलो गांजा बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

मानिकपुर में नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नवाबगंज का वारंटी भी गया जेल

जोगबनी को बाल श्रम, बाल विवाह और बाल नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प