राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 24 एम&comma;स्टैंड रोड&comma; स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय में आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह &OpenCurlyQuote;दिनकर’ की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने दिनकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दिनकर जी की ओजस्वी लेखनी ने भारतीय जनमानस में राष्ट्रप्रेम&comma; आत्मसम्मान और सामाजिक चेतना की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की। उनकी रचनाएँ आज भी युवाओं को साहस&comma; संघर्ष और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि दिनकर जी का साहित्य भारतीय समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है&comma; जिसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह &OpenCurlyQuote;दिनकर’ बिहार की धरती के ऐसे महान सपूत थे&comma; जिन्होंने अपनी साहित्यिक प्रतिभा से पूरे देश में बिहार का गौरव बढ़ाया। उनकी रचनाओं में राष्ट्रप्रेम&comma; भारतीय संस्कृति&comma; सामाजिक सरोकार और जनचेतना का सशक्त स्वर दिखाई देता है। दिनकर जी का साहित्य आज भी उतना ही प्रासंगिक है और उनकी रचनाएँ आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देती रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह &OpenCurlyQuote;दिनकर’ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव वीरेंद्र दांगी&comma;अभिषेक रंजन&comma; पप्पू मेहता&comma; राजन कुमार प्रजापति&comma;प्रदेश प्रवक्ता रजनीश कुमार&comma;अरविन्द कुमार वर्मा&comma; यदुवीर कुशवाहा&comma;वैद्यनाथ शर्मा&comma; विनोद कुमार पप्पू&comma; अशोक कुशवाहा&comma; अनिल यादव उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सिमी कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

मानिकपुर में 52 किलो गांजा बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

युवक का अपहरण, दो आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल डंडे बरामद!

मानिकपुर में नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नवाबगंज का वारंटी भी गया जेल