आचार्य किशोर कुणाल के नाम पर होगा पटना जंक्शन के सब-वे का नामकरण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पटना जंक्शन स्थित भूमिगत सब-वे का नाम अब पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल के नाम पर रखा जाएगा। बिहार मंत्रिमंडल ने पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत जीपीओ गोलंबर के पास मल्टी-मॉडल हब को पटना जंक्शन से जोड़ने के लिए निर्मित भूमिगत सब-वे का आधिकारिक नाम &OpenCurlyQuote;आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’ किए जाने की स्वीकृति दे दी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस निर्णय की जानकारी बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य एवं श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने दी। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार सरकार के मंत्रिमंडल के प्रति आभार जताया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सायण कुणाल ने कहा कि रामनवमी जैसे बड़े पर्वों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु महावीर मंदिर पहुंचते हैं और उन्हें लंबी कतार में प्रतीक्षा करनी पड़ती है। ऐसे में वातानुकूलित सब-वे का उपयोग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि स्वीकृति के बाद सब-वे में निर्मित दुकानों का संचालन भी किया जा सकेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बता दें कि पटना जंक्शन के इस सब-वे का नाम आचार्य किशोर कुणाल के नाम पर रखने की मांग पहले भी सामने आई थी। दिसंबर 2025 में इस मांग पर तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहल का आश्वासन दिया था। वहीं&comma; बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना को भी मंजूरी दी गई। इसके साथ ही पटना में मां सीता विश्वविद्यालय की स्थापना सहित कुल 24 प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना साहिब में जल्द शुरू होगा एम आर आई सैन्टर सेंटर, गुरुविंदर सिंह ने उल्हासनगर के चार साहिबज़ादे सेंटर का किया दौरा

एम्स पटना में थायरॉयड कैंसर जागरूकता के लिए वॉकेथॉन

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया श्रद्धापूर्वक नमन