शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चौक थाना पुलिस ने 126 लीटर शराब भी की बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। चौक थाना प्रभारी के अनुसार&comma; चोरबा मंदिर के पास छापेमारी के दौरान दो ट्रॉली बैग से कुल 18&period;54 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में ऑफिसर्स चॉइस&comma; आइकॉनिक व्हाइट और रॉयल स्टैग समेत अन्य ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने मौके से मुंगेर निवासी मोहम्मद राशिद आलम तथा पटना जिले के बख्तियारपुर निवासी परवेज आलम को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं दूसरी कार्रवाई में निब्बू हलवाई मोड़ के पास एक स्कूटी पर लदे तीन बोरे से 126 लीटर देसी शराब बरामद की गई। हालांकि पुलिस को देखते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया है तथा फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। चौक थानाप्रभारी राज किशोर सिंह कहना है कि शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

गन्ना किसानों की समृद्धि एवं चीनी उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए विभाग प्रतिबद्ध : सचिव

हेल्थ वाड़ी स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति का आधार बनेगी : इंजीनियर कुमार शैलेंद्र

बाबू जगदेव फिल्म देखने उमड़ी लोगों की भीड़, शोषित-वंचित समाज की आवाज थे बाबू जगदेव