घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV फुटेज आया सामने…

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित मोहम्मद नियाज ने चौक थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दिए गए आवेदन के अनुसार&comma; शाह फसाहत का मैदान निवासी मोहम्मद नियाज ने बताया कि उनकी हीरो होंडा ग्लैमर मोटरसाइकिल &lpar;रजिस्ट्रेशन संख्या BR01CZ9505&rpar; 30 मई 2026 की रात लगभग 9&colon;30 बजे घर के पास खड़ी थी। वाहन खड़ा करने के बाद वह घर में सोने चले गए। पीड़ित के अनुसार&comma; अगले दिन सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चल सका। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात चोरों द्वारा वाहन की चोरी कर ली गई है। मामले को लेकर पीड़ित ने चौक थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने तथा मोटरसाइकिल बरामद कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने अगमकुआँ थाना का किया निरीक्षण

स्मैक-शराब तस्करी के मामलों में फरार आरोपी के घर 84 BNSS का इश्तेहार चस्पा

मेंहुस मॉडल स्कूल में एसडीएम की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा