तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार साला बहनोई को कुचला!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon; <&sol;strong>पटना एम्स के नजदीक बुधवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार साला एवं बहनों को कुचल डाला । इस हादसे में बहनोई की मौत मौके पर ही हो गई जबकि उसका साला बुरी तरह घायल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक की शिनाख्त खगौल के कोथवा गांव निवासी राजाराम के रूप में हुई जबकि घायल व्यक्ति राजाराम का साला रामनाथ प्रसाद संपतचक के पूर्व जिला पार्षद पिंकी देवी के पति और वर्तमान में बैरिया के जन वितरण प्रणाली के डीलर हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही संपतचक और खगौल से रोते बिलखते परिजन एम्स पहुंचे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि पटना एम्स के सामने वाली नेशनल हाईवे पर सालों से नाला का पानी जमा रहता है । इसी पानी के और जलजमाव के चलते साला बहनोई जिस बाइक से जा रहे थे वो स्लिप कर गई। इस बीच तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। वही घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना फुलवारीशरीफ थाने को दी। सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ थाने ने मौके पर पहुंचकर मृतक राजाराम को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा है जबकि इस हादसे में घायल उनके साला रामनाथ प्रसाद को इलाज के लिए नजदीक के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राजद नेताओं ने देशवासियों और प्रदेशवासियों को दी विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं

फुलवारी में नेपाल और बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए माले ने चलाया राहत कोष संग्रह अभियान

गौशाला में छिपाकर रखी थी विदेशी शराब, मद्य निषेध विभाग की छापेमारी में तस्कर गिरफ्तार!