पटना वीमेंस कॉलेज में प्रोटीन रिच लंच चैलेंज, आंगनवाड़ी प्रेरित व्यंजनों ने बटोरी सराहना

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पटना वीमेंस कॉलेज में राष्ट्रीय पोषण माह समारोह के अंतर्गत 7 अक्टूबर को &OpenCurlyQuote;ज़ायका-द कुकरी क्लब’ की ओर से गृह विज्ञान विभाग एवं क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स विभाग के सहयोग से &OpenCurlyQuote;प्रोटीन-रिच लंच चैलेंज &colon; आंगनवाड़ी-प्रेरित कुकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता बी&period;जे&period; सुलिवन हॉल में हुई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का आयोजन ज़ायका-द कुकरी क्लब की समन्वयक एवं गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक विष्णु प्रिया&comma; गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ&period; शाज़िया हुसैन तथा क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स विभागाध्यक्ष डॉ&period; शुभम सिन्हा के मार्गदर्शन में किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>&OpenCurlyQuote;हमारी आंगनवाड़ी&comma; हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर आधारित प्रतियोगिता का उद्देश्य सामुदायिक पोषण&comma; पाक-कला में रचनात्मकता और स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देना था। प्रतिभागियों ने आंगनवाड़ी भोजन की अवधारणा से प्रेरित होकर पौष्टिक&comma; प्रोटीन युक्त&comma; किफायती और आकर्षक लंच मेनू तैयार किए। व्यंजनों का मूल्यांकन पोषण मूल्य&comma; नवीनता&comma; स्वाद&comma; प्रस्तुति और किफायतीपन के आधार पर किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्राणी विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ&period; सुमीत रंजन&comma; फैशन डिजाइनिंग विभाग की समन्वयक डॉ&period; गीतांजलि चौधरी और वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापक मोना कुमारी शामिल रहीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>विजेता प्रतिभागी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रथम पुरस्कार&colon; कोड 13 की टीम — शादिन इमाम&comma; सैयदा बेगम और अर्शी फातिमा। टीम ने चना चाट&comma; प्रोटीन रिच खिचड़ी और सत्तू शरबत प्रस्तुत किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>द्वितीय पुरस्कार&colon; कोड 15 की टीम — मिस्बा फातिमा&comma; अरिबा अशरफ और जैनब अहसन। टीम ने मूंग दाल-पनीर चीला&comma; सत्तू शरबत और बेसन का हलवा तैयार किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तृतीय पुरस्कार&colon; कोड 24 की टीम — अमीना शगुफ्ता&comma; नैना सिंह और किमी कुमारी। टीम ने पुलाव और सोया कटलेट प्रस्तुत किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम पटना वीमेंस कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह समारोह के समापन कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया। समापन अवसर पर संतुलित भोजन&comma; किफायती पोषण तथा मातृ एवं शिशु पोषण के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण में पोषण संबंधी जागरूकता और आंगनवाड़ी-प्रेरित खाद्य प्रथाओं की भूमिका को भी रेखांकित किया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना विमेंस कॉलेज की डॉ. स्मिता कुमारी को थाईलैंड में मिला ‘संस्कृत रत्न’ सम्मान

हरनीचक के विनोद कुमार यादव का मनाया गया जन्मदिन, सादगी और मेहनत से बनाई अलग पहचान

सिलेंडर ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, महिला की जलकर मौत, घर का सारा सामान खाक