सिलेंडर ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, महिला की जलकर मौत, घर का सारा सामान खाक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ईसापुर नहर पर बुधवार को मो&period; शहाब के मकान में खाना बनाने वाले सिलेंडर में ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई&period; हादसे में किरायेदार मो&period; मन्नान की पत्नी रेहाना खातून की जलकर मौत हो गई&period; आग की लपटों में घिरने के कारण रेहाना को बचने का मौका नहीं मिल सका&period; हादसे में मो&period; मन्नान भी पत्नी को बचाने के प्रयास में हाथ झुलसने से मामूली रूप से जख्मी हुए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि मो&period; शहाब के तीन तल्ले मकान में मो&period; मन्नान किराये पर पत्नी रेहाना खातून और तीन बच्चों के साथ रहते थे&period; मकान के ऊपरी तल पर छोटे से किचेन में खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया&period; विस्फोट के बाद किचेन में आग की लपटें तेजी से फैल गईं और रेहाना उसी में फंस गईं&period; आग से घिरी रेहाना को बाहर निकलने और संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के समय मो&period; मन्नान मकान के नीचे थे&period; सिलेंडर ब्लास्ट और आग की जानकारी मिलते ही वे पत्नी को बचाने के लिए दौड़े&comma; लेकिन इस दौरान उनका हाथ भी झुलस गया&period; उनके तीनों बच्चों ने किसी तरह मकान से कूदकर अपनी जान बचाई&period; घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आग की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं&period; करीब 8 से 10 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने के लिए घंटों प्रयास किया गया&period; स्थानीय लोग भी पुलिस और अग्निशमन कर्मियों के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे&period; घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने से काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आग बुझने के बाद रेहाना खातून का शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया&period; वहीं&comma; आग में मन्नान के घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया&period; घर में रखा अनाज&comma; कपड़े&comma; रुपये&comma; जेवरात&comma; जरूरी कागजात और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल गया&period; आग से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है&period; सिलेंडर में ब्लास्ट किस कारण हुआ&comma; इसका स्पष्ट पता जांच के बाद ही चल सकेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में प्रोटीन रिच लंच चैलेंज, आंगनवाड़ी प्रेरित व्यंजनों ने बटोरी सराहना

पटना विमेंस कॉलेज की डॉ. स्मिता कुमारी को थाईलैंड में मिला ‘संस्कृत रत्न’ सम्मान

हरनीचक के विनोद कुमार यादव का मनाया गया जन्मदिन, सादगी और मेहनत से बनाई अलग पहचान