इफ्तार के बाद शीर चाय का जादू, शीर चाय की दुकान पर उमड़ती भीड़

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; अजित &colon;<&sol;strong> रमजान का महीना आते ही फुलवारी शरीफ के लोगों में खास उत्साह देखने को मिलता है&period;रोज़ा खोलने के बाद एक कप गरमा-गरम शीर चाय पीने का जो मजा है&comma; वह शब्दों में बयान करना मुश्किल है&period;फुलवारी शरीफ चौराहे पर शीर चाय की खुशबू दूर-दूर तक बिखर जाती है&comma; और इसे पीने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है&period;फुलवारी शरीफ&comma; पटना सिटी और आसपास के इलाकों में शाहनवाज भाई और पटना सिटी के फजलु मियां की शीर चाय सबसे ज्यादा मशहूर है &period;रमजान के अलावा फुलवारी शरीफ में खानकाह मुजीबिया में लगने वाले उर्स के दौरान भी यह चाय खूब बिकती है&period; करीब 20 वर्ष पहले फुलवारी शरीफ के खानकाह मोड पर स्वर्गीय हसनु मियां के चाय दुकान सबसे ज्यादा मशहूर थी&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यहां पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद भी शीर चाय पीने आते थे&period;रमजान में इफ्तार के बाद शीर चाय की चुस्की लेना एक अलग ही एहसास देता है&period;इस चाय को खास बनाने के लिए इसे तैयार करने में 12 घंटे का वक्त लगता है&period; दूध&comma; खास चाय पत्ती&comma; अखरोट&comma; पिस्ता&comma; बादाम&comma; केसर&comma; जायफल और अन्य मसालों को धीमी आंच पर पकाया जाता है&period; दिनभर इसे हल्की आंच पर उबाला जाता है&comma; जिससे यह गाढ़ी और गुलाबी रंगत की हो जाती है&period;यहां शीर चाय पीने आए लोगों का कहना है कि इस चाय का स्वाद पूरे फुलवारी में कहीं और नहीं मिलता&period;रोज़ा खोलने के बाद यह चाय न सिर्फ स्वादिष्ट लगती है&comma; बल्कि शरीर को तरोताजा भी कर देती है&period;शीर चाय बेचने वाले दुकानदारों का परिवार पीढ़ियों से इस खास शीर चाय को बनाता आ रहा है&period;उनके पूर्वज भी यही कारोबार करते थे&comma; और आज भी इस परंपरा को शाहनवाज भाई आगे बढ़ा रहे हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शाहनवाज पिछले 25 सालों से यह खास शीर चाय बना रहे हैं&comma; जो अपनी लाजवाब स्वाद और खुशबू के लिए मशहूर है&period; रमजान के महीने में उनकी दुकान पर रौनक देखते ही बनती है&period;उनकी शीर चाय इतनी लोकप्रिय है कि लोग इसे न केवल मौके पर बैठकर पीते हैं&comma; बल्कि घर भी ले जाते हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शाहनवाज भाई के अनुसार&comma; रोजाना 900 से 1000 कप शीर चाय बिक जाती है&period;सिर्फ 15 रुपये प्रति कप में मिलने वाली इस चाय का स्वाद लोगों को रोज़े की थकान मिटाने में मदद करता है&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ