महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मोकामा&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक &lpar;ग्रामीण&rpar;&comma; पटना के निर्देशन में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी&comma; बाढ़-01 के नेतृत्व में अंचल निरीक्षक&comma; हाथीदह एवं थानाध्यक्ष मोकामा द्वारा आज मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों में सुरक्षा&comma; सतर्कता एवं पुलिस के प्रति विश्वास की भावना को सुदृढ़ करना रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया गया। विशेष रूप से महिला हेल्पलाइन 1090&comma; आपातकालीन सहायता 112&comma; चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से सहायता प्राप्त करने तथा पुलिस की 24×7 उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़खानी&comma; उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल पुलिस को सूचना दें।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने जमालपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया

पटना वीमेंस कॉलेज में कैंसर जागरूकता पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

महावीर मंदिर में सजेगा माता का भव्य दरबार, 3D पंडाल निर्माण शुरू