युवक के अपहरण व लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पानीपत&comma; à¤§à¤°à¥à¤®à¤µà¥€à¤° शर्मा &colon; <&sol;strong>थाना बापौली क्षेत्र में बाइक सवार युवक के अपहरण कर बाइक व मोबाइल फोन लूटने की वारदात का पानीपत पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान गांव हथवाला निवासी रिहान व विकास के रूप में हुई है।उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विकास कुमार ने शनिवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि थाना बापौली में गांव मच्छरौली हाल निवासी तुगाना जिला बागपत यूपी निवासी प्रदीप पुत्र कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी गन्नौर में दुकान है। वह 9 सितंबर की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। करीब 10 बजे रास्ते में यमुना खोजकीपुर पुल पर चढ़ते समय उसे सामने तीन अज्ञात युवक खड़े दिखाई दिए। युवकों के इशारा करने पर उसने बाइक रोक ली।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके बाद युवकों ने उसकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर खोजकीपुर कच्चे बांध की तरफ ले जाने लगे। उनके दो अन्य साथी भी पीछे अपनी बाइक पर चल रहे थे। रास्ते में बाइक की गति धीमी होते ही वह बाइक से कूद गया। इसके बाद आरोपी उसकी बाइक व मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गए। थाना बापौली में प्रदीप की शिकायत पर अपहरण व लूट सहित संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।उप पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र की टीम को सौंपी गई। पुलिस टीम ने वारदात से जुड़े संभावित मार्गों व आसपास के क्षेत्र में लगे 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली&comma; फुटेज में अहम सुराग मिले।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस टीम ने अपने सभी सोर्स सक्रिय किए और शुक्रवार देर शाम मिली गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर गांव हथवाला निवासी रिहान पुत्र मोमिन व विकास पुत्र महमूदीन को हथवाला अड्डा से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने एक फरार साथी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों तथा उनका फरार साथी आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने और शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए तीनों ने मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर लूटी गई बाइक व मोबाइल फोन बरामद करने तथा वारदात में शामिल फरार आरोपी के ठिकानों का पता लगाकर उसे काबू करने का प्रयास करेगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दुर्घटना दावे, चेक बाउंस, बैंक वसूली समेत कई मामलों का लोक अदालत में निपटारा

बाइक लूटने वाले तीनों आरोपी वारदात के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छीनी गई बाइक बरामद!

नशे की लत और पैसे कमाने की चाह हथियार के बल पर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार!