सिविल अस्पताल में SPO से मारपीट : ऑटो हटाने को कहा तो कॉलर पकड़कर थप्पड़ जड़े, वर्दी फाड़ी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पानीपत&comma;  à¤§à¤°à¥à¤®à¤µà¥€à¤° शर्मा<&sol;strong> &colon; सिविल अस्पताल परिसर में ड्यूटी पर तैनात स्पेशल पुलिस ऑफिसर &lpar;SPO&rpar; के साथ मारपीट हुई। SPO ने डेडहाउस के बाहर रास्ता रोककर सो रहे नशे में धुत ऑटो चालक को हटने के लिए कहा तो ऑटो वाला बहस करने लगा। वह इमरजेंसी वार्ड में घुस गया। पुलिसकर्मी ने उसे बाहर निकालकर ऑटो लेकर जाने को कहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बाद में चालक एक महिला को साथ लेकर पुलिस पोस्ट में पहुंचा और SPO का कॉलर पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पुलिस पोस्ट के बाहर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। इस दौरान SPO की वर्दी भी फट गई। आरोपियों ने बचाने आए पुलिस पोस्ट इंचार्ज से भी मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने पर SP मेधा भूषण देर रात अस्पताल पहुंचीं और FIR दर्ज करने के आदेश दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शवगृह के बाहर रास्ता रोककर सो रहा था चालक<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>SPO लीलूराम ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि CMO के आदेश हैं कि अस्पताल परिसर में एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों के अलावा कोई निजी गाड़ी या ऑटो बेवजह खड़ा नहीं होगा। सोमवार को वह अपने इंचार्ज EASI जितेंद्र कुमार के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान शवगृह के बाहर एक ऑटो बीच रास्ते में खड़ा मिला। चालक ऑटो में पैर ऊपर करके सो रहा था। इससे मरीजों और वाहनों के आने-जाने का रास्ता बंद हो गया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>ऑटो हटाने को कहा तो बहस करने लगा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लीलूराम ने बताया कि चालक को रास्ते से ऑटो हटाने के लिए कहा। चालक नशे में था और बहस करने लगा। हंगामा करते हुए वह इमरजेंसी वार्ड में चला गया। लीलूराम ने उसका पीछा किया और उसे वार्ड से बाहर आने के लिए कहा। चालक ने बताया कि उसका कोई मरीज अंदर भर्ती है। उसकी हालत और हंगामे को देखते हुए लीलूराम ने उसे समझाकर इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकाला। उसे अस्पताल से ऑटो लेकर जाने की हिदायत दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>वर्दी बदलने गए SPO को पीछे से थप्पड़ मारा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लीलूराम ने बताया कि ड्यूटी खत्म होने के बाद वह वर्दी बदलने के लिए पुलिस पोस्ट में चले गए। इसी दौरान ऑटो चालक एक महिला को साथ लेकर पुलिस पोस्ट में पहुंचा। वह कुछ समझ पाते&comma; इससे पहले चालक ने पीछे से आकर उन्हें थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने के बाद पुलिस पोस्ट के बाहर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। मौके पर मौजूद राहगीरों और मरीजों के परिजनों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया&comma; जो बाद में वायरल हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>SP ने अस्पताल पहुंचकर दिए कार्रवाई के निर्देश<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की जानकारी मिलने पर SP मेधा भूषण देर रात सिविल अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और अस्पताल के CCTV कैमरों तथा वायरल वीडियो की जांच के निर्देश दिए। SP ने SPO लीलूराम से भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>ऑटो चालक पर 7 धाराओं में FIR<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिटी थाना पुलिस ने पोस्ट इंचार्ज EASI जितेंद्र कुमार और SPO लीलूराम की शिकायत पर आरोपी महेंद्र के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों से मारपीट&comma; गाली-गलौज&comma; वर्दी फाड़ने&comma; सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में BNS की धारा 115&comma; 121&lpar;1&rpar;&comma; 132&comma; 221&comma; 296&comma; 3&lpar;5&rpar; और 351&lpar;3&rpar; के तहत केस दर्ज किया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

‘आपके द्वार’ का आयोजन किया जाएगा : जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह

आशा वर्कर्स का हल्लाबोल, विधायक मनमोहन भड़ाना के कार्यालय का किया घेराव

गाड़ियों पर फर्जी सरकारी पट्टियां-नंबर प्लेट और हूटर लगाकर रौब जमाने का आरोप, पुलिस ने दो कारें कब्जे में लीं