पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ा, आज सड़क पर मांगी माफी; पुलिस से बदसलूकी करने वाले असलम की पैदल परेड

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पानीपत&comma; à¤§à¤°à¥à¤®à¤µà¥€à¤° शर्मा &colon;<&sol;strong> नशे की हालत में पुलिसकर्मी से बदसलूकी और थप्पड़ मारना आरोपी असलम को भारी पड़ गया। मंगलवार को पुलिसकर्मी पर हाथ उठाने वाला असलम बुधवार को पुलिस के साथ पैदल चलता नजर आया। पुलिस ने आरोपी की संजय चौक से पुराना बस स्टैंड तक पैदल परेड कराई और घटनास्थल की निशानदेही कराई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दरअसल&comma; मंगलवार को संजय चौक पर पुलिस की ओर से वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को रोककर शराब की जांच के लिए एल्कोहल डिटेक्टर में फूंक मारने को कहा। आरोप है कि युवक नशे में था और पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने लगा। इसी दौरान विवाद बढ़ा और आरोपी ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मामला बढ़ते ही पुलिस ने आरोपी असलम को मौके से काबू कर लिया। उसके खिलाफ पुलिसकर्मी से मारपीट और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बुधवार को पुलिस आरोपी को लेकर संजय चौक पहुंची और घटनास्थल की निशानदेही कराई। इसके बाद उसे संजय चौक से पुराना बस स्टैंड तक पैदल ले जाया गया। इस दौरान आरोपी लोगों के सामने माफी मांगता नजर आया। पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस का साफ संदेश है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से बदसलूकी या मारपीट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सिविल अस्पताल में SPO से मारपीट : ऑटो हटाने को कहा तो कॉलर पकड़कर थप्पड़ जड़े, वर्दी फाड़ी

‘आपके द्वार’ का आयोजन किया जाएगा : जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह

आशा वर्कर्स का हल्लाबोल, विधायक मनमोहन भड़ाना के कार्यालय का किया घेराव