AI थीम प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पटना विमेंस कॉलेज के कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग विभाग की ओर से AI क्लब के माध्यम से गुरुवार को &OpenCurlyDoubleQuote;टाइम कैप्सूल&colon; भारत की स्वतंत्रता यात्रा से AI-संचालित भविष्य तक” विषय पर AI थीम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विभागाध्यक्ष सुश्री पूनम अब्राहम लकड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने भारत की स्वतंत्रता यात्रा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित भविष्य की संभावनाओं से जोड़ते हुए अपने रचनात्मक विचार प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों और वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों ने रचनात्मकता&comma; नवाचार&comma; टीमवर्क और AI के नैतिक उपयोग को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में सुष्मिता चक्रवर्ती&comma; PGDCA समन्वयक एवं सहायक प्राध्यापक&comma; कंप्यूटर एप्लीकेशन्स &lpar;MCA&rpar; विभाग ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों की रचनात्मकता&comma; प्रस्तुति&comma; विचारों और विषय की समझ के आधार पर मूल्यांकन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रतियोगिता में कोड-7 की टीम में शामिल मंशी जायसवाल&comma; कुमारी आभा&comma; रिया कुमारी और मुस्कान कुमारी ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। वहीं कोड-5 की टीम की सिमरन सिन्हा&comma; सूजा राज&comma; हंसिका भारती और सानवी सिंह को द्वितीय पुरस्कार मिला। तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से कोड-3 की सिद्धि कुमारी एवं चांदनी कुमारी तथा कोड-4 की सृति कुमारी&comma; श्री कला एवं प्रीति सिन्हा को प्रदान किया गया। वहीं सांत्वना पुरस्कार कोड-2 की ईशा राज एवं खुशी कुमारी की टीम को मिला। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीक और इतिहास के बीच संबंध को समझने तथा भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार और रचनात्मक उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले की तख्त श्री पटना साहिब कमेटी ने की कड़ी निंदा

झारखंड में छात्र मुद्दों को लेकर ABVP का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

पटना विमेंस कॉलेज में NSS स्वयंसेवकों का अभिमुखीकरण-सह-शपथ ग्रहण समारोह